यूपी के चंदौली में बदमाशों पर कहर बनकर टूटी पुलिस, एक रात में 3 एनकाउंटर, दबोचे 4 बदमाश
चंदौली, 02 अगस्त: यूपी के चंदौली में बीती रात हुए तीन एनकाउंटर में चार बदमाशों को धर दबोचा गया है। चारों बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। तीनों मुठभेड़ जिले के एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में हुई। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन पिस्टल, एक तमंचा, करीब 2 लाख रुपए कैश और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में कृष्णा पर 25 हजार, अरुण पर 25 हजार और अंकुर पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार चारों बदमाशों पर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाशों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना में घायल आरक्षी अंकुर का भी इलाज चल रहा है।

बदमाशों की निशानदेही पर एनकाउंटर
पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार को पहले सदर कोतवाली के शिवगढ़ इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ा। इन बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने जिले में जाल बिछा दिया। चेकिंग के दौरान सदर कोतवाली पुलिस दिघवट गांव के पास दो बाइक से चार बदमाश आते दिखे। पुलिस ने रोकना चाहा, तब तक बदमाश भाग निकले। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के बाद एक अन्य बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक ने सदर कोतवाली पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी और वह गिर गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिस को बदमाश के पास से एक पिस्टल और बाइक बरामद हुई।
कोतवाल के बुलट प्रूफ जैकेट पर लगी गोली
उधर, बदमाश के भागने की सूचना वायरलेस पर मिलते ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस सतर्क हो गई। बदमाश सकलडीहा कोतवाली के पीथापुर गांव पहुंचा तो उसका सामना चेकिंग कर रही पुलिस टीम से हो गया। बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जो सकलडीहा कोतवाल के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश को पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज गया है।












Click it and Unblock the Notifications