UP News: ट्रॉली बैग में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, भिनभिना रही थीं मक्खियां, बाएं हाथ पर लिखा है 'सरिता-दीपक'

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के चकरघट्टा थाना अंतर्गत कर्मनाशा नदी किनारे जंगल में शुक्रवार को सुबह में एक महिला की लाश ट्रॉली बैग में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राली बैग खुलवा कर देखने के बाद अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतका की हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए ट्राली बैग में भरकर हत्यारे द्वारा लाश को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया है।

body-of-woman-found-in-trolley-bag-in-chandauli-up-police-engaged-in-investigation

फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त का प्रयास जारी है। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम जुटी है।

दरअसल, बुधवार को चंदौली जनपद और सोनभद्र जनपद की सीमा पर स्थित धनकुआंरी और पकहट के समीप जंगल में ग्रामीण टहलने के लिए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में एक ट्राली बैग फेंका मिला और ट्राली बैग से दुर्गंध आ रही थी। ऐसे में दुर्गंध से आभास हुआ कि ट्राली बैग के अंदर किसी का शव पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही, हालांकि बाद में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आसपास खून भी गिरे हुए थे। इसके अलावा लाश पुरानी लग रही थी। ट्रॉली बैग को खुलवाया गया तो लोग हैरान रह गए और महिला की लाश मिलने के बाद तत्काल अधिकारियों को सूचित किया गया।

इस बारे में चंदौली पुलिस की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया कि "थाना चकरघट्टा अन्तर्गत धनकुआंरी के पास जंगल में ट्राली बैंग के अंदर अज्ञात महिला उम्र करीब 30 वर्ष का शव बरामद हुआ है। जिसका पहनावा साड़ी व बायें हाथ पर 'सरिता-दीपक' नाम गुदा हुआ है। फिल्ड युनिट एवं उच्चाधिकारगण मौके पर मौजूद, शिनाख्त का प्रयास सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+