UP: चंदौली में बीजेपी विधायक ने जिलाध्यक्ष को सुनाई खरी-खोटी, मनाते दिखे केंद्रीय मंत्री: Video Viral

UP Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे बीजेपी विधायक को गुस्सा आ गया। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

UP Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक को गुस्सा आ गया। इस दौरान उन्होंने मंच से ही जिलाध्यक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मंच पर केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे और वे विधायक को मनाते दिखाई दिए।

इस दौरान वहां मौजूद किसी सबसे वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा वीडियो शेयर करते हुए तरह-तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं।

bjp-mla-scolded-the-district-president-in-chandauli-up-video-viral

दरअसल, चंदौली जनपद के मुगलसराय विधानसभा के शिवाला इलाके में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के बाद सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल भी पहुंचे थे।

ऐसा बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में पहुंचने के बाद वहां पर अव्यवस्था देखकर विधायक को गुस्सा आ गया। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पर खराब व्यवस्था किए जाने का आरोप लगाया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विधायक रमेश जायसवाल जिलाध्यक्ष को खरी खोटी सुना रहे हैं।

इस दौरान मंच पर बैठे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय विधायक रमेश जायसवाल को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक के बगल वाली सीट पर डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय बैठे हैं और विधायक द्वारा जिलाध्यक्ष के ऊपर गुस्सा होने के दौरान हाथ उठाकर वे विधायक को समझाते नजर आ रहे हैं।

इसी बीच प्रदेश संगठन मंत्री मीना चौबे वहां पहुंच जाती हैं और उनके द्वारा भी विधायक को शांत होने का इशारा किया जाता है। इस बात से विधायक और गुस्सा आ जाता है। मीना चौबे द्वारा कहा जाता है कि "प्रेम से बोलिए, प्रेम से सभी को संबोधित कीजिए और आराम से बैठिए।"

प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा शांत रहने की बात कहे जाने के बाद विधायक और गुस्सा आया। नाराज विधायक ने कहा कि यह मेरी विधानसभा है और यहां इस तरह की व्यवस्था है? लोगों ने तमाशा कर रखा है। उसके बाद विधायक कहते हुए सुने जा रहे हैं कि मुझे पार्टी से निकलवा दीजिए।

विधायक के नाराज होने पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भी उनके पास पहुंचते हैं और अभिमन्यु सिंह द्वारा कहा जाता है कि अंगुली ना दिखाइए..., आंख न दिखाइए...। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान विधायक और जिलाध्यक्ष दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी।

फिलहाल यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के नेता इसे टि्वटर सहित सोशल मीडिया क्या न प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं तथा तरह-तरह के कमेंट भी लोगों द्वारा किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+