हिंदू आतंकवाद का जिक्र करके फंसे कमल हासन, इन धाराओं में हुआ केस दर्ज

नई दिल्लीः अभिनेता कमल हासन पर वाराणसी में IPC sec 500, 511, 298, 295(ए) & 505(सी) की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में कल सुनवाई भी होने वाली है। कमल हासन ने अपने लेख में लिखा था कि दक्षिणपंथी लोग अब हिंसा पर उतारू हो रहे हैं और आप ये नहीं कह सकते कि ये ताकते आतंक नहीं फैला रही हैं और देश में हिन्दू आतंकवाद नहीं है। उनका ये लेख तमिल की साप्ताहिक पत्रिका 'आनंदा विकटन' में पब्लिश हुआ था।

Case filed against Kamal Haasan under IPC sec over his remark on Hindu terror

कमल हासन के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। भाजपा सांसद विनय कटियार ने इस पर कहा कि कमल हासन को अपने लेख के लिए माफी मांगनी चाहिए। कटियार ने कहा कि बिना किसी आधार के हासन ने ये लेख लिखा है और इस पर उनको क्षमा मांगनी ही चाहिए, वो राजनीति के लिए इस तरह के बयान नहीं दे सकते।

हासन ने लिखा था, ''हिंदू कैंपों में आज आतंकवाद का प्रवेश हो चुका है। हिंदू आतंकवाद एक सच बन चुका है, आज के वक्त में कोई नहीं कह सकता कि हिंदू आतंकवाद का कोई वजूद नहीं है। पहले हिंदू कट्टरपंथी बातचीत को अहमियत देते थे और आपसी बहस से मुद्दों को सुलझाते थे लेकिन अब ये हिंसा करते हैं। हासन ने लिखा, ऐसा देखा जा रहा है कि लोगों का सच में विश्वास कमजोर हो रहा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+