Zomato ने टॉप 3 मैनेजमेंट में की नई नियुक्तियां, कंपनी का घाटा कम करने में निभाएंगे ये जिम्मेदारी

जोमैटो ने अपने टॉप मैनेजमेंट में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति की है, जो अलग अलग जिम्मेदारी संभालेंगे।

concept image

ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो ने 19 मई को मार्च 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। साथ ही अपनी सीनियर लीडरशिप टीम में भी बदलाव किया है। जोमैटो ने टॉप लेवल के तीन अधिकारियों के नियुक्ति का ऐलान किया है।

जोमैटो (Zomato) ने कपंनी के बिल्डिंग बिजनेस हेड और हाइपरप्योर के चीफ राकेश रंजन को फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाया है। जबकि रिंशुल चंद्रा को फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया है। इसके साथ ही ऋषि अरोड़ा को हाइपरप्यार का सीईओ नियुक्त किया गया है।

ऑनलाइन फूड लाइवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे (Q4 FY23) रिपोर्ट करने के बाद सीनियर लीडरशिप टीम में बदलाव किया है। Zomato ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में सूचित किया कि उसने राकेश रंजन को अपने फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस का सीईओ और रिंशुल चंद्रा को फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस का सीओओ नियुक्त किया है।

बता दें कि Blinkit में एग्जीक्यूटिव का रोल निभा चुके ऋषि अरोड़ा को पिछले साल ब्लिंकिट के को फाउंडर के तौर पर प्रमोट किया गया था। कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया कि रिंशुल, राकेश और ऋषि जोमैटो और ब्लिंकिट के साथ अलग अलग रोल में 5 साल से ज्यादा का समय बिता चुके हैं।

जोमैटो ने बताया कि इस बार मार्च 2023 को खत्म होने वाली तिमाही में नेट रेवेन्यू का 70 फीसदी की बढ़ोतरी की वजह से 188.2 करोड़ पर ही घाटा सीमित हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+