Zomato को तगड़ा मुनाफा होते ही कंपनी ने कस्टमर्स को दिया झटका, खाना खरीदना हुआ महंगा
फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) ने पहली बार प्रॉफिट कमाते ही अपने कस्टमर्स को तगड़ा झटका दिया है। जोमैटो से खाना आर्डर करना अब ग्राहकों को महंगा पड़ेगा। जोमैटो ने हर ऑर्डर पर 2 रुपये अतिरिक्त वसूलना शुरू कर दिया है।

कंपनी प्रति ऑर्डर पर दो रुपये का शुल्क प्लेटफार्म के तौर पर चार्ज कर रही है। कंपनी के इस ऐलान के बाद अब जोमैटो से आप चाहे 1000 रुपये का आर्डर करें या 100 रुपये से भी कम का हो सब पर ग्राहक को दो रुपये एक्ट्रा देने पड़ेंगे।
प्रवक्ता ने जानें क्या कहा?
कस्टमर्स को ये झटका जोमैटो के तिमाही नतीजों में पहली बार हुए मुनाफे के तुरंत बाद दिया है, मुनाफा दर्ज करते ही कंपनी के शेयर की कीमत 100 रुपये पार पहुंच गई है। हालांकि जोमैटो के प्रवक्ता ने बताया कि अभी बड़े शहरों में इसे ट्रायल के तौर पर शुरू कर किया गया है, प्रयोग सफल होने के बाद इसको सभी लागू किया जाएगा। प्रवक्ता ने ये भी कहा कि आवश्यक नहीं कि इसे पूरी तरह लागू ही कर दिया जाए।
पहले ये कंपनी बढ़ा चुकी है रेट
गौरतलब है कि जोमैटो पहली कंपनी नही है जिसने प्लेटफाार्म चार्ज के तौर पर अतिरिक्त शुल्क वसूलना शुरू किया है। इससे पहले जोमैटो की प्रतिद्वंदी कंपनी स्विगी इसी तरह का फरमान अप्रैल 2023 में जारी किया था और स्विगी पहले से ही दो रुपये एक्स्ट्रा प्रति आर्डर अपने ग्राहकों से वसूल रही है।
जोमैटो कंपनी को हुआ पहली बार मुनाफा
जोमैटो कंपनी को जून तिमाही में पहली बार मुनाफा हुआ है, हालांकि ये मुनाफा केवल दो करोड़ रुपये का ही है लेकिन कंपनी लंबे समय से घाटा सह रही थी, ऐसे में ये दो करोड़ का मुनाफा कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जून तिमाही में जोमैटो कंपनी की कमाई में 64 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। कंपनी की कमाई 2,597 करोड़ रुपये पहुंच गई। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी को 186 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
जोमैटो के शेयर में आया उछाल
जून तिमाही में कंपनी को मुनाफा होते ही कंपनी के शेयर में 7 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। जोमैटो के शेयर में उछाल कंपनी को हुए दो करोड़े के लाथ के तुरंत बाद आया। ज़ोमैटो के शेयर की कीमत 7.77प्रतिश तक बढ़ गई, जो बीएसई पर 52-सप्ताह के नए उच्चतम 102.85 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications