Rs 100 Coin: जल्द आ रहा है 100 रुपए का सिक्का, जानें इससे जुड़ी अहम बातें
डॉ एमजी रामचंद्रन की जन्म शताब्दी के मौके पर सरकार 100 रुपए का नया सिक्का जारी करेगी।
नई दिल्ली। सरकार जल्द 100 रुपए का सिक्का जारी करने जा रही है। वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर इस बारे में जानकारी दी है, जिसके मुताबिक डॉ एमजी रामचंद्रन की जन्म शताब्दी के मौके पर सरकार 100 रुपए का नया सिक्का जारी करेगी।

वहीं 5 रुपए का नया सिक्का भी रामचंद्रन के सम्मान में जारी किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने 11 सितंबर को इस बारे में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी और कहा कि एआईएडीएमके संस्थापक डॉ एमजी रामचंद्रन के जन्मशताब्दी के मौके पर 100 रुपए का और एक 5 रुपए का नया सिक्का भी जारी करेगी।
100 रुपए के सिक्के की खास बातें
- 100 रुपए के सिक्के का आकार 44 मिलीमीटर होगा।
- इस सिक्के में धातुओं के रूप में चांदी, कॉपर, निकल और जिंक का मिश्रण होगा।
- 100 रुपए के नए सिक्के के अगले भाग में अशोक स्तंभ पर शेर का मुख होगा।
- सिक्के के पीछे डा. एमजी रामचंद्रन की आकृति छपी होगी।
- इसका वजन 35 ग्राम होगा।
- वहीं 5 रुपए के नए सिक्के का आकार 23 मिलीमीटर का होगा।
- इसका वजन 6 ग्राम होगा।












Click it and Unblock the Notifications