31 दिसंबर के बाद वाट्सऐप नहीं चला सकेंगे आप!

नई दिल्ली। अगर आप भी वाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। हो सकता है कि 31 दिसंबर के बाद आप वाट्सऐप न चला पाएं। आइए जानते हैं ऐसा क्या होने वाला है कि 31 दिसंबर के बाद हो सकता है कि आप वाट्सऐप न चला पाएं।

whatsapp

अगर आप पुराना स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इस दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वाट्सऐप जल्द ही कुछ नए फीचर लेकर आने जा रहा है, जिसकी वजह से ऐसा होगा।

आपको बता दें कि भारत के 95 फीसदी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोग वाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। यह सबसे अधिक लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है।

दरअसल, ये स्मार्टफोन पूरी तरह से ब्लॉक नहीं किए जाएंगे, बल्कि वाट्सऐप के नए फीचर का इस्तेमाल उन फोन में नहीं हो सकेगा। सीधे-सीधे कहा जाए तो इन स्मार्टफोन के यूजर वाट्सऐप सिर्फ तब तक चला पाएंगे, जब तक कि ऐप इन स्मार्टफोन के पर काम करने के लिए अनुकूल (compatible) है।

इसी साल वाट्सऐप की तरफ से जारी किए गए एक स्टेटमेंट के अनुसार वाट्सऐप जल्द ही सिंबियन, बीबीओएस, विंडोज, एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वाले कुछ स्मार्टफोन को सपोर्ट नहीं करेगा।

वाट्सऐप ने घोषणा की है कि 31 दिसंबर के बाद कुछ वाट्सऐप कुछ स्मार्टफोन को सपोर्ट करना बंद कर देगा। पुराना स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह जान लेना चाहिए कि उनकी जानकारियां खतरे में हैं।

31 दिसंबर के बाद से वाट्सऐप पुराने स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को कोई भी अपडेट या सिक्योरिटी अलर्ट नहीं भेजेगा। ऐसे में मौके का फायदा उठाने के लिए थर्ड पार्टी डिवेलपर मार्केट में आ सकते हैं। आपको बता दें थर्ड पार्टी डिवेलपर के ऐप इस्तेमाल करने से आपकी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।

किस फोन और ऑपरेटिंग सिस्टम में नहीं चलेगा वाट्सऐप?

ब्लैकबेरी, ब्लैकबेरी 10

नोकिया एस40

नोकिया सिम्बियन एस60

एंड्रॉयड 2.1 और एंड्रॉयड 2.2

विंडोज फोन 7.1

आईफोन 3जीएस/आईओएस6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+