Year Ender 2024: साल भर में सोने की कीमतें आसमान पर, 30 प्रतिशत की वृद्धि, चांदी की कीमतें पर कैसा असर?

Year Ender 2024: वर्ष 2024 कई मायनों में यादगार रहा। वहीं कुछ ऐसी चीजें रहीं, जिनका आमजन पर विपरीत असर पड़ा। ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते जहां पृथ्वी के तापमान ने इस वर्ष सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए तो वहीं महंगाई भी चरम पर रही। भारत में तो स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो खाद्य पदार्थों के दाम आसमान पर पहुंच गए, यहां लोग दो वक्त संतुलित आहार लेने में भी तबाह हो गए। इस बीच धातुओं की कीमतों में तेजी से वृद्धि देखी गई। दुनिया में महज एक वर्ष के भीतर सोने की कीमतें 30 प्रतिशत तक बढ़ गईं।

वर्ष 2024 में ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते जहां पृथ्वी के तापमान ने इस वर्ष सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए तो वहीं महंगाई भी चरम पर रही। भारत में तो स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो खाद्य पदार्थों के दाम आसमान पर पहुंच गए, यहां लोग दो वक्त संतुलित आहार लेने में भी तबाह हो गए। इस बीच धातुओं की कीमतों में तेजी से वृद्धि देखी गई। दुनिया में महज एक वर्ष के भीतर सोने की कीमतें 30 प्रतिशत तक बढ़ गईं।

Gold Prices

रविवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 7806.3 रुपये प्रति ग्राम है, जो 970.0 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 7157.3 रुपये प्रति ग्राम है, जो 890.0 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में उतार- चढ़ाव -2.32% दर्ज किया गया, जबकि पिछले महीने में यह परिवर्तन -4.63% रहा था।

जबकि भारत में चांदी की वर्तमान कीमत 95600.0 प्रति किलोग्राम है, जो 900.0 प्रति किलोग्राम की कमी को दर्शाती है।

पिछले एक दशक के भीतर पीली धातु की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। वर्ष 2024 में सोने की कीमतों में कुछ ज्यादा ही वृद्धि हुई। साल 2024 में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सोने ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह जानकारी विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की ताजा रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सोने की कीमत में 7,300 रुपये प्रति ग्राम (नवंबर के अंत तक) की बढ़ोतरी हुई है।

WGC की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेज वृद्धि मुख्य रूप से दुनियाभर के केंद्रीय बैंक की खरीद और निवेशकों की खरीदारी के कारण आई। आइए जानते हैं कि 2025 में क्या सोने की कीमत में इसी तरह जारी रहेगी तेजी या मंदी देखने को मिलेगी।

2025 में सोने की कीमत का आउटलुक
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, जीडीपी, फसलों की पैदावार और महंगाई जैसे प्रमुख फैक्टर पर नजर डालें तो 2025 सोने के लिए पॉजिटिव साल रहेगा। हालांकि, 2024 जैसी कीमत में तेजी देखने को नहीं मिलेगी। अगर तेजी आएगी तो वह दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की ओर से खरीदारी पर ही होगी। वहीं, केंद्रीय बैंकों की मॉनिटरी पॉलिसी का भी असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, सोने के बाजार में चीन का योगदान महत्वपूर्ण होगा।

पिछले 10 वर्ष में सोने की कीमतें

  • साल 2010 में 10 ग्राम सोने की कीमत 16,350 रुपये थी।
  • साल 2011 में सोने की कीमत 27,500 रुपये से बढ़कर साल 2012 में 30,900 रुपए हो गई।
  • साल 2015 में सोना 26 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था।
  • अगस्त 2016 में सोने की कीमत 31,570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी।
  • साल 2019 तक सोने की कीमतें 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंची।
  • साल 2020 में सोने की कीमत 50,000 रुपये तक पहुंच गई।
  • मार्च 2024 में सोने की कीमतें सबसे अधिक बढ़ीं और दिल्ली में सोने की कीमत 69,135 रुपये प्रति 10 ग्राम और कोलकाता में 69,471 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

चांदी के दाम
2024 में चांदी के दाम 95600 रुपए प्रति किलो है, जो कि 10 साल पहले यानी 2010 में सोना 16,350 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 32,800 रुपए किलो बिक रही थी। वर्ष 2012 में चांदी ने 14 फीसदी का रिटर्न दिया है। 2011 में 51,500 रुपये से बढ़कर साल 2012 में चांदी का भाव 58,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 2014 की शुरुआत में 44,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी जो साल के अंत तक कम होकर 36,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+