Year Ender Special: साल 2018 के बेस्ट प्रीपेड-पोस्टपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान

नई दिल्ली। साल खत्म होने में चंद दिन बचे हैं। 2018 में अगर करें टेलिकॉम सेक्टर की तो इस सेक्टर में सभी कंपनियों में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी रही। लगभग सभी टेलीकॉम कंपनी डाटा और मोबाइल इंटरनेट प्लान के जरिए एक दूसरे को पछाड़ने में जुटी रही। लगभग हर महीने कंपनियों ने नए प्लान लॉन्च किए। एक दूसरे से आगे निकलने के लिए किसी न किसी नए प्लान के साथ बाजार में आती जा रही है। रिलायंस जियो, वोडाफ़ोन, एयरटेल और आईडिया के साथ-साथ बीएसएनएल ने भी अपने प्लान्स के जरिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। एक से बेहतर एक प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान पेश किए गए। अगर साल 2018 के बेस्ट मोबाइल रिचार्ज प्लान की बात करें तो ये लिस्ट थोड़ी लंबी है, क्योंकि एक कंपनी के प्लान पेस होने के बाद बिना मौका गंवाए दूसरी कंपनियों ने प्लान लॉन्च कर दिए। हम उन प्लान्स में से कुछ प्लान्स के बारे में यहां बता रहे हैं....

 149 से 199 रुपए के बेस्ट प्लान

149 से 199 रुपए के बेस्ट प्लान

रिलायंस जियो के 149 रुपए वाले प्लान को लोगों ने खूब पसंद किया है। जियो के अलावा किसी के पास 1498 रुपए वाला प्लान नहीं है। इस प्लान में यूजर्स को 42GB 4G डेटा के साथ-साथ आपको 1.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। प्लान की वैधता पूरे 28 दिनों की है। वहीं वोडाफ़ोन, आईडिया और एयरटेल के 199 रु वाले प्लान्स को भी यूजर्स ने खूब पसंद किया। इस प्लान में यूजर्स को Rs 1.4GB डेली डाटा के साथ-साथ 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वोडाफोन के 109 रुपए के प्लान को भी लोगों ने खूब सहारा है।

 200 से 299 के बीच का बेस्ट प्लान

200 से 299 के बीच का बेस्ट प्लान

अगर 299 रुपए तक के बेस्ट प्लान की बात करें तो जियो के 199 रुपए वाला प्लान खूब पसंद किया गया, जिसमें यूजर्स को 2GB डेली डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस जैसी सुविधा मिलती है। वहीं जियो के 299 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी खूब चल रहे हैं, जिसमें यूजर्स को 28 दिनों के लिए 84 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 3GB डाटा डेली ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी के पास एक अन्य प्लान जिसे क्रिकेट प्लान कहा जाता है भी है, जो आपको 51 दिनों की वैधता के साथ आपको 2GB डेली डाटा ऑफर करता है। अगर इस रेंज में वोडाफोन की बात करें तो उसके 255 रुपए के प्लान को खूब पसंद किया गया, जिसमें लोगों को 2GB डाटा मिल रहा है। वहीं एयरटेल के पास इस रेंज में 249रुपए की कीमत में आने वाला प्लान है, जो आपको 2GB डेली डाटा देता है। वहीं एयरटेल का 249 रुपए वाला प्लान भी खूब चला। वहीं आइडिया के 227 और 295 रुपए वाले प्लान को लोगों ने खूब पसंद किया।

 300 रुपए से 500 रुपए तक का प्लान

300 रुपए से 500 रुपए तक का प्लान

अगर 300 से 500 रुपए के बीच के रिचार्ज प्लान की बात करें तो रिलायंस जियो के 349 रुपए की कीमत वाले प्लान को लोगों ने खूब पसंद किया। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों के लिए 105GB डाटा के साथ-सात अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं जियो के 399 रुपए के प्लान में 84 दिनों के लिए यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। वहीं जियो के 84 दिनों वाले प्लान 448 रुपए को भी लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं वोडाफोन ने इस रेंज में 349 रु, 399 रुपए और 479 रुपए की कीमत में आने वाले प्लान हैं पेश किए। अगर देश के सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी की बात की जाए तो एयरटेल ने इस रेंज में 399 रु, 448 रुपए और 499 रुपए वाले तीन प्लान सबसे ज्यादा पसंद किए गए। वहीं आइडिया के 345 रुपए वाला प्लान खूब पसंद किया गया। अगर बीएसएनएल की बात करें तो बीएसएनएल के 499 रुपए का पोस्टपेड प्लान में 45GB डेटा मिलता है।

 कैशबैक प्लान की रही धूम

कैशबैक प्लान की रही धूम

इन सब प्लान के अलावा एयरटेल के 419 रुपए के प्लान जियो के 399 रुपए प्लान, वोडाफोन के 399 रुपए प्लान खूब पसंद किए गए। वहीं साल 2018 में कैशबैक प्लान की भी धूम रही। वोडाफोन ने अभी हाल ही में अपना 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर भी पेश किया है। यह ऑफर 399 रुपए वाले रीचार्ज प्लान के लिए भी लागू है। वहीं एयरटेल ने अपने 399 रुपए के प्लान पर 400 रुपए के कैशबैक का ऑफर पेश किया। वहीं जियो के 349 रुपये से ऊपर के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 600 रुपए तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।जियो सेलिब्रेशन बैक को कंपनी ने अपने 2 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में उतारा था। इसमें जियो यूजर्स को 4 दिनों तक प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ दिया जा रहा था। इसे भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+