दमदार फीचर्स से लैस Xiaomi Pad 6 टैबलेट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 30 हजार रुपये से कम

दमदार फीचर्स से लैस Xiaomi Pad 6 टैबलेट भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत भी 30 हजार से कम रखी गई है ताकि आम लोगों को भी खरीदने में सहूलियत हो। इस टैबलेट की खूबियां जान आप इसे खरीदने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। चलिए जानते हैं इसके दमदार फीचर्स और कीमत के बारे में।

दमदार फीचर्स
इस टैबलेट में 11 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। । इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट मौजूद है। यह टैबलेट Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर काम करता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

Xiamo Pad6 Price Features

जानें इसकी कीमत
Xiaomi Pad 6 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। इसे ग्रेफाइट ग्रे और मिस्ट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। हालांकि ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ऑफर भी दिया जा रहा है। ऑफर के बाद इन्हें क्रमश: 23,999 रुपये और 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

टैबलेट की बिक्री 21 जून से शुरू होगी
इस टैबलेट की बिक्री 21 जून से शुरू होगी। इसे अमेजन, मी.कॉम समेत अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। शाओमी पैड 6 के कीबोर्ड , कवर और स्मार्ट पेन खरीदने के लिए आपको अलग से कीमत चुकानी होगी। कीबोर्ड के लिए 4,999 रुपये देने होंगे जबकि कवर के लिए 1, 499 रुपये वहीं स्मार्ट पेन के लिए 5,999 रुपये चुकाने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+