धीमी पड़ी विकास की रफ्तार, पहली तिमाही में GDP 7.1 फीसदी
नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था के लिए ये खबर अच्छी नहीं है। देश के जीडीपी को झट का लगा है। पहली तिमाही का जीडीपी घटकर मात्र 7.1 फीसदी रह गया। जबकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.9 फीसदी था।

जीडीपी के साथ जीवीए ग्रोथ में भी गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में जीवीए घटकर 7.3 फीसदी रह गया है। वहीं पहली तिमाही में एग्री की ग्रोथ घटकर 1.8 फीसदी रह गया है, जो कि 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2.3 फीसदी था।
इसके पीछे कंस्ट्रक्शन और माइनिंग सेक्टर के ग्रोथ रेट में आई गिरावट को मुख्य वजह है। इस तिमाही में इन दोनों सेक्टर का ग्रेथ ज हां सबसे कम रहा है तो वहीं सर्विस और डिफेंस का ग्रोथ सबसे अधिक रहा है। इस तिमाही में सर्विस सेक्टर की ग्रेश 9.8 रही, जबकि साल 2016 की अंतिम तिमाही में ये 8.7 थी।












Click it and Unblock the Notifications