साल 2018 में दुनिया के अमीरों के गंवाए 511 अरब डॉलर, भारी पड़ी बाजार की गिरावट

नई दिल्ली। साल 2018 में शेयर बाजार की गिरावट ने दुनियाभर के अमीरों की दौलत में बड़ी चपत लगाई। साल 2018 में शेयरों की कीमत गिरने से अमीरों की दौलत में 511 अरब डॉलर का नुकसान हो गया। इस साल की शुरुआत में इन अमीरों की दौलत 5.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।

 Worlds richest people lost $511 billion in 2018; Jeff Bezos, Mark Zuckerberg and others whose net worth dipped

बाजार में आई अस्थिरता ने अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस को भी नहीं बक्शा और उनकी संपत्ति इस साल 168 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। जेफ बेजोस की संपत्ति में इस बार करीब $69 अरब का इजाफा हुआ था, लेकिन साल के खत्म होते-होते उन्हें बाजार ने $53 अरब का झटका दिया। इस झटके के बाद उनकी संपत्ति साल खत्म होने से ठीक पहले $153 अरब रह गई।

वहीं अगर बात फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की करें तो इस साल उन्हें सबसे बड़ा झटका लगा। जुकरबर्ग की दौलत $23 अरब घटी। ये साल फेसबुक के लिए बेहद खतरनाक रहा। फेसबुक एक के बाद एक विवादों में उलझा रहा। वहीं इस साल 173 अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में 5.9 फीसदी गिरावट आई।

अगर एशिया की बात करें तो इस साल एशियाई अरबपतियों के लिए भी साल कुछ अच्छा नहीं रहा। एशियाई अरबपतियों को भी बड़ा झटका लगा। एशिया के 128 धनकुबेरों की दौलत $144 अरब घट गई। इनमें वॉन्डा समूह के वॉन्ग जियानलिन ने सबसे ज्यादा 11.1 अरब संपत्ति गंवाए। जबकि सउदी अरब के राजकुमार अलवालीद ने इस साल $4.3 अरब गंवाए है।

यूरोप का हाल भी कुछ खास नहीं रहा। जारा की संस्थापक अमानसियाओ ऑर्टेगा समेत दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दौलत में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे कार्लोस स्लिम की दौलत $54 अरब रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+