गूगल पर सर्च करते हैं कस्टमर केयर नंबर तो हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार, महिला के गए एक लाख
नई दिल्ली। स्मार्टफोन और इंटरनेट के बढ़ते चलन की वजह से लोगों में गूगल पर निर्भरता भी बढ़ती जा रही है। किसी भी बारे में कोई भी जानकारी चाहिए लोग झट से गूगल पर सर्च कर लेते हैं। अगर आपको भी ये आदत है तो जरा संभल जाएं। जरूरी नहीं है कि गूगल पर दिखाया जाने वाला सर्च रिजल्ट हमेशा सही ही हो। गूगल सर्च की वजह से आपको चूना भी लग सकता है। हाल के दिनों में गूगल सर्च की वजह से फ्रॉड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले मुंबई में बैंक ऑफ बड़ौदा में फ्रॉड का मामला सामने आया तो उसके बाद ईपीएफओ मामले में गूगल सर्च की वजह से धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। अब दिल्ली में एक महिला को गूगल सर्च की वजह से 1 लाख रुपए का चूना लगा है।

गूगल सर्च की वजह से लगा 1 लाख का चूना
जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ रहा है धोखाधड़ी के मामले में बढ़ते जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में फ्रॉड का नया मामला सामने आया है, जहां गूगल सर्च की वजह से महिला के बैंक खाते से 1 लाख रुपए निकाल लिए गए। गूगल सर्च पर भरोसा करते महिला ने 1 लाख रुपए गंवा दिए। अब मामला पुलिस के साइबर सेल के पास पहुंच गया है, जहां छानबीन की जा रही है।

गूगल सर्च के किया जा रहा है फ्रॉड
सीमापुरी में रहने वाली महिला ने प्राइवेट फर्म में काम करती है। महिला के ई वॉलेट अकाउंट में कुछ परेशानी आ गई थी। महिला से समस्या से निजात पाने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर तलाशा किया। महिला ने इस नंबर पर फोन कर गलत ट्रांजैक्शन की जानकारी दी। गूगल सर्च में उसे जो नबंर मिला, वो उसे ऑफिशियल नबंर समझ रही थी। महिला ने उन्हें अपने कार्ड की पूरी जानकारी दे दी। उसे लगा कि ये लोग उनकी जानकारी लेकर उसका पैसा उसके खाते में लौटा देंगे, लेकिन महिला को उल्टा 1 लाख रुपए का चूना लग गया।

खाते से निकल गए 1 लाख रुपए
दरअसल महिला गूगल सर्च से निकाले गए जिस नंबर को ऑफिशियल कस्टमर केयर का नंबर समझ रही थी, वो फर्जी नंबर था और उसने फ्रॉड करने वाले गिरोह को अपने कार्ड की पूरी जानकारी दे दी थी। वो जब तक कुछ समझ पाती उसके खाते से 1 लाख रुपए निकाल लिए गए। गूगल सर्च पर अपना नंबर दर्ज करवाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह लोगों से उनके खाते और कार्ड की जानकारी लेकर उन्हें चूना लगाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे पहले गूगल सर्च की मदद से फ्रॉड का मामला सामने आया था। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के गलत कस्टमर केयर नबंर के जरिए ठगी की गई थी। वहीं ईपीएफओ के गलत नंबर पर कॉल कर एक पीएफ खाताधारक को ठगा गया था।












Click it and Unblock the Notifications