रात के 11.45 से 12.30 तक क्यों बुक नहीं होती टिकट, जान लीजिए क्या है वजह?
Train Ticket Booking: भारतीय रेल को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रेलवे न सिर्फ यात्रियों और सामानों का परिवहन करता है बल्कि पूरे देश को भी एक कड़ी में जोड़ता है। रेल से रोजाना करीब 15 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। रेल में सफर करने के लिए आपको टिकट बुक करवाना अनिवार्य होता है। नहीं तो आपको ट्रेन में टीटी पकड़ सकता है।
हालांकि, अब टिकने लेने की ऑनलाइन सुविधा से लोगों को आसानी हो गई है जिससे लोग अब कभी भी घर बैठे टिकट काट लेना चाहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रेलवे रात में 45 मिनट के लिए बुकिंग बंद कर देता है। वह भी रात के 11.45 से लेकर 12.30 बजे तक। चलिए आज आपको इसकी वजह बताते हैं आखिर क्यों इस समय टिकट बुक नहीं होती है?

11.45 से 12.30 तक क्यों बुक नहीं होती टिकट? (Train Ticket Booking Between 11.45
बता दें कि रेलवे रात को 11.45 बजे से 12.30 बजे तक टिकट की बुकिंग नहीं करता है। इसके पीछे की वजह इसका सर्वर है। दिन भर सर्वर व्यस्त रहता है इसलिए इस 45 मिनट में रेलवे अपने सर्वर को रिपेयर और दुरुस्त करता है। इतनी सारी टिकट बुकिंग होने और लेने देन संबंधी डेटा को दूसरे डेटा बेस में शिफ्ट करने का काम रात को 11.45 मिनट से लेकर सुबह 12.30 तक किया जाता है। यही कारण है कि इस टाइम पर आप चाहकर भी टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा नई जानकारी को विंडो में भी अपडेट किया जाता है।
इतना ही नहीं आप इस दौरान न पीएनआर चेक कर पाएंगे न ही सीट की उपलब्धता या स्टेटस चेक कर पाएंगे। हालांकि, इस दौरान सिर्फ आप लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस चेक कर पाएंगे।
रोज 15 लाख टिकट की बुकिंग
बता दें कि irctc रोज लगभग 15 लाख टिकट की बुकिंग करती है। इतने सारी यात्रियों के डेटा को सुरक्षित रखना भी चुनौतीपूर्ण होता है। इसलिए रेलवे टिकट की एक सेकेंड कॉपी भी तैयार करती है ताकि डेटा उड़ जाए तो परेशानी न हो।












Click it and Unblock the Notifications