सरकार की बढ़ी चिंता: थोक महंगाई दर नवंबर में बढ़कर 0.58% रही

सरकार की बढ़ी चिंता: थोक महंगाई दर नवंबर में बढ़कर 0.58% रही

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था में सुस्ती ने मोदी सरकार की चिंता बढ़ा रखी है। महंगाई में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर थोक खुदरा सूचकांक पर भी पड़ा है। थोक खुदरा दर तीन महीने से सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) बढ़कर 0.58 प्रतिशत पर पहुंच गया।

 Wholesale Price Index Raise to 0.58 Percent In November
नवंबर में खुदरा महंगाई दर में तेजी आई और ये 0.58 फीसदी पर रही जो बीते अक्टूबर में 0.16 प्रतिशत, सितंबर में 0.33 प्रतिशत और अगस्त में 1.17 प्रतिशत थी। बीते तीन महीने में पहली बार इजाफा हुआ है। वहीं अगर सालाना आधार पर देखें तो पिछले साल नवंबर 2018 में थोक महंगाई दर 4.47 प्रतिशत थी।

सरकारी आंकड़ों के मुकाबिक खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर 11 प्रतिशत रही जो अक्टूबर में 9.80 फीसदी थी। वहीं गैर-खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में कमी आई है। गैर-खाद्य सामग्री और विनिर्माण उत्पादों का छोक महंगाई दर अक्टूबर महीने में गिरकर 0.16 प्रतिशत पर आ गई थी।

थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के आधार पर नवंबर माह में थोक महंगाई दर बढ़कर 0.58 फीसदी हो गई। आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में सब्जियों की थोक महंगाई 38.91% से बढ़कर 45.32% फीसदी हो गई। जबकि दालों की थोक महंगाई 16.57 फीसदी से बढ़कर 16.59 फीसदी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+