Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

थोक महंगाई दर 40 माह के निचले स्तर पर, अक्टूबर में घटकर 0.16 फीसदी पर आई

नई दिल्ली। थोक महंगाई की दर में अक्टूबर गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर, 2019 में थोक महंगाई दर 0.16 फीसदी पर रही है। ये 40 माह का सबसे निचला स्तर है। सितंबर में थोक महंगाई दर 0.33 फीसदी पर थी। बीते साल अक्टूबर में थोक महंगाई की दर 5.54 फीसदी थी। सरकार ने गुरुवार को इसके आंकड़े जारी किए हैं।

Wholesale Price Index October 2019 lowest in 40 months

थोक महंगाई दर में लगातार पांचवें महीने गिरावट आई है। गैर खाद्य सामग्री और विनिर्माण उत्पादों के दाम में नरमी से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में कम हुई है। गिरकर 0.16 प्रतिशत पर आ गई. इससे पहले सितंबर महीने में यह 0.33 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक खाने-पीने के सामान की मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने के दौरान बढ़कर 9.80 प्रतिशत पर जबकि गैर - खाद्य उत्पाद वर्ग की मुद्रास्फीति 2.35 प्रतिशत पर रही। वहीं सभी थोक वस्तुओं का अक्टूबर महीने में होसलसेल प्राइस इंडेक्स 0.7 बढ़कर 122.2 हो गया। इससे पहले ये 121.3 था।

एक दिन पहले खुदरा महंगाई दर के भी आंकड़े आए हैं। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.62% हो गई। सितंबर में यह दर 3.99 फीसदी थी. अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 15 महीनों में सबसे ज्यादा हो गई। अक्टूबर में सब्जियों की महंगाई दर 15.4 फीसदी से बढ़कर 26 फीसदी पर पहुंच गई, जिसने सबसे ज्यादा असर डाला। सब्जियों के बाद दालों की महंगाई दर बढ़कर 11.72 फीसदी हो गई, जो सितंबर 2019 में 8.34 फीसदी हो गई। इसके अलावा अक्टूबर में बिजली और ईंधन की महंगाई दर सितंबर के -2.18 फीसदी के मुकाबले -2.02 फीसदी रही है। वहीं कपड़ा और फुटवियर की खुदरा महंगाई अक्टूबर में बढ़कर 1.65 फीसदी हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+