Thierry Delaporte: कौन हैं थिएरी डेलापोर्टे? जिन्होंने Wipro का छोड़ा साथ, सैलरी पैकेज 82 Cr से भी ज्यादा

Thierry Delaporte: विप्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) थिएरी डेलापोर्ट ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। थिएरी डेलापोर्ट की जगह कंपनी ने श्रीनिवास पल्लिया को कंपनी का नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया है।

कंपनी की फाइलिंग में कहा गया कि थिएरी का 31 मई 2024 को कंपनी में आखिरी दिन रहेगा। कंपनी के अमेरिका 1 क्षेत्र के सीईओ श्रीनिवास पल्लिया 7 अप्रैल से नए सीईओ और प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे।

Thierry Delaporte

चार साल विप्रो को देने के बाद क्यों दिया इस्तीफा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएरी डेलापोर्ट कंपनी को 4 साल देने के बाद अब अपने पैशन को वक्त देना चाहते हैं। इसलिए, उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दिया। जुलाई 2020 में 56 वर्षीय डेलापोर्ट को विप्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले, फ्रांस में जन्मे टेक बॉस ने कैपजेमिनी में मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में कार्य किया। वहीं, कंपनी के बने नवनियुक्त श्रीनिवास पल्लिया विप्रो में तीन दशक से ज्यादा समय से हैं।

विप्रो सीईओ का वेतन क्या है?
पिछले दिसंबर में, कंपनी ने बताया था कि डेलापोर्ट का वेतन पैकेज 82 करोड़ रुपए प्रति वर्ष से अधिक है, जिससे वह भारतीय आईटी क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ बन गए हैं। डेलापोर्ट के पास साइंसपो पेरिस से अर्थव्यवस्था और वित्त में स्नातक की डिग्री और सोरबोन विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर की डिग्री है। वह चार महाद्वीपों के कई देशों में रह चुके हैं और वर्तमान में पेरिस में रहते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विप्रो ने मार्च में छह कर्मचारियों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 25 अन्य को उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+