कौन हैं Linda Yaccarino, जिनको एलन मस्क बना सकते हैं ट्विटर का नया सीईओ

लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई सीईओ हो सकती हैं। हालांकि अभी उनके नाम का ऐलान नहीं किया गया। पिछले साल पराग अग्रवाल को मस्क ने हटा दिया था।

Elon Musk

पिछले साल एलन मस्क ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर खरीद ली थी, तब से वो उसमें लगातार बदलाव ही कर रहे हैं। अब खबर आ रही कि उन्होंने कंपनी संभालने के लिए नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) खोज लिया है।

वैसे तो अभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मस्क ने ये साफ बोल दिया है कि अगली सीईओ एक महिला होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनबीसी यूनिवर्सल की एडवर्टाइजिंग हेड लिंडा याकारिनो का नाम सबसे आगे है।

इस संबंध में शुक्रवार को मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि मैं ये घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैंने X/Twitter के लिए एक नया सीईओ खोज लिया है। वो 6 हफ्ते में काम शुरू करेंगी। मेरी भूमिका एक्जीक्यूटिव चेयर और सीटीओ, उत्पाद, सॉफ्टवेयर और सिसोप्स की देखरेख करने में बदल जाएगी।

अब लोग इंटरनेट पर लिंडा याकारिनो के बारे में ही सर्च कर रहे। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वो 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ हैं। उनकी वर्तमान भूमिका एडवर्टाइजिंग हेड की है। इससे पहले उन्होंने टर्नर कंपनी में 19 साल तक काम किया।

वहीं लिंडा ने पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की, उनका सब्जेक्ट लिब्रल आर्ट्स और टेलीकम्युनिकेशन था। उनको विज्ञापन इंडस्ट्री में काफी अच्छा अनुभव है। उन्होंने पिछले महीने मियामी में एक ऐडवर्टाइजिंग कॉन्फ्रेंस में मस्क का इंटरव्यू लिया था।

वहीं इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक एला इरविन का नाम भी ट्विटर सीईओ के लिए चल रहा है। वो ट्विटर के ट्रस्ट एंड सेफ्टी एफर्ट्स डिविजन की प्रमुख हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रमोशन के बाद उन्होंने मस्क के साथ अच्छे संबंध बनाए थे।

पराग अग्रवाल को हटाया था
पिछले साल ट्विटर खरीदते ही मस्क ने सबसे पहले सीईओ पद से पराग अग्रवाल को हटाया था। वो भारतीय मूल के हैं और आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की थी। उनके अलावा ऑफिसर्स- चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नेड सहगल और लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ विजया गड्डे को भी मस्क ने नौकरी से निकाल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+