देश में इस कंपनी के CEO को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानें लिस्ट में और कितने नाम
नई दिल्ली, 10 सितंबर। गूगल, फेसबुक, माइक्रो सॉफ्ट जैसी कंपनियों के सीईओ को मोटी सैलरी मिलती है। गूगल में भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, साल 2020 में उन्होंने मेहताने के रूप में 52 करोड़ रुपये लिए थे। ये तो हो गई इंटरनेशनल लेवल की बात लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ का नाम क्या है? आज हम आपको देश के ऐसे ही कुछ सफल व्यक्तियों के नाम बताने वाले हैं जिनकी सैलरी सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।

सबसे टॉप पर नेस्ले इंडिया के सीईओ
लिस्ट में सबसे पहला नाम नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और CMD सुरेश नारायणन का आता है जिन्होंने साल 2020 में हिंदुस्तान युनिलिवर लिमिटेड (एचयूएल) के सीएमडी संजीव मेहता को पछाड़ सबसे अधिक सैलरी पाने वाले सीईओ को दौड़ में नंबर-1 की पायदान पर पहुंच गए हैं। नेस्ले इंडिया ने हाल ही में कैलेंडर ईयर 2020 की अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है जिसमें कंपनी की तरफ से चेयरमैन सुरेश नारायणन के पिछले साल मिले कुल वेतन का खुलासा किया गया है।

इनकी सैलरी में हुई कटौती
नेस्ले इंडिया के मुताबिक सुरेश नारायणन ने पिछले साल कुल मिलाकर 17.19 करोड़ रुपए सैलरी ली, जो उनको मिली साल 2019 की 16.17 करोड़ सैलरी से 6.3 प्रतिशत अधिक है। वहीं अब तक पायदान में टॉप पर रहने वाले संजीव मेहता की सैलरी में 21 प्रतिशत की कटौती दर्ज की गई है। 19.42 करोड़ सालाना वेतन पाने वाले मेहता की सैलरी अब घटकर 15.4 करोड़ रुपये रह गई है। इस कटौती के बाद अब यूएचएल के सीएमडी संजीव मेहता देश के दूसरे सबसे अधिक सैलरी पाने वाले एग्जीक्यूटिव बन गए हैं।

कर्मचारियों से 137 गुना ज्यादा ली सैलरी
इस लिस्ट में तीसरा नाम मैरिको के सौगत गुप्ता का नाम आता है जिसका सैलरी पैकेज 14.02 करोड़ रुपये है। इन तीनों कंपनियों की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश नारायणन ने नेस्ले इंडिया के कर्मचारियों की औसत सैलरी से 137 गुना अधिक वेतन लिया, जबकि एचयूएल के संजीव मेहता ने 122 गुना और मैरिको के सौगत गुप्ता ने 123 गुना ज्यादा पैकेज लिया। वित्त वर्ष 2019 में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एमडी और सीईओ विवेक गंभीर इस लिस्ट में टॉप पर थे।

लिस्ट में टाटा के सीईओ का भी नाम
विवेक गंभीर ने कुल मिलाकर 20.09 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज लिया, उन्होंने जून 2020 में गोदरेज का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज की बेटी निसाबा गोदरेज को कंपनी का एमडी और सीइओ नियुक्त किया गया। लिस्ट में अगला नाम FMCG प्रमुख टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एमडी और सीईओ सुनील डिसूजा का है जिन्होंने 10.49 रुपये का रैम्यूनरेशन लिया। इसमें सैलरी, अलाउंस, रिटायरमेंट फंड, लॉन्ग टर्म इंसेंटिव और स्टॉक ऑप्शन शामिल था।

इन लोगों की सैबसे ज्यादा बढ़ी सैलरी
वहीं, सैलरी कटौती में एचयूएल के सीईओ संजीव मेहता अकेले शख्स थे जिन्होंने अपने वेतन में गिरावट देखी वहीं, उनके समकक्ष अन्य अधिकारियों ने अपनी सैलरी में बढ़ोतरी दर्ज की। सबसे ज्यादा सैलरी हाइक पाने वाले डाबर के सीईओ मोहित मल्होत्रा बने जिनके पैकेज में सबसे ज्यादा 54.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2020 में मोहित का रैम्यूनरेशन 6.61 करोड़ रुपये था। वहीं आईटीसी के संजीव पुरी की भी 2021 में 47 प्रतिशत सैलरी बढ़ी।
यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा, DA में 11% की बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी












Click it and Unblock the Notifications