7th Pay Commission: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा, DA में 11% की बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
7th Pay Commission: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा, DA में 11% की बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
नई दिल्ली, 7 सितंबर । 7th Pay Commission DA Hike. केंद्र सरकार के बाद अब गुजरात सरकार ने भी अपने लाखों कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। गुजरात सरकार ने लाखों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी देकर उन्हें दिवाली से पहले ही तोहफा दे दिया है। सरकार के इस फैसले का इस प्रदेश के 9.61 लाख कर्मचारियों के साथ-साथ 4.6 लाख पेंशनभोगियों पर भी पड़ेगा। सरकार ने लाखों कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते ( DA Hike) में 11 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है।

DA में हुई बंपर बढ़ोतरी
गुजरात सरकार ने दिवाली से पहले अपने लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर उन्हें सैलरी हाइक का तोहफा दिया है। सरकार ने इस तोहफा से प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी खुश हैं। सोमवार को कैबिनेट बैठक के दौरान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 11% बढ़ोतरी का ऐलान किया।

1 जुलाई से लागू
सरकार ने कहा है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते को 1 जुलाई से लागू किया जाएगा। सरकार द्वारा डीए में की गई इस बढ़ोतरी के बाद गुजरात के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई इस बंपर बढ़ोतरी से वो बेहद खुश हैं। वहीं इस बढ़ोतरी के बाद गुजरात के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो गया है। सितंबर से सैलरी नए डीए के साथ बढ़कर मिलेगी। के साथ आएगा और अगस्त का एरियर अगले साल जनवरी में मिलेगा।

जानें कब मिलेगा एरियर
सरकार ने केंद्र सरकार के फैसले का अनुसरण करते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों क DA को बढ़ाने का फैसला किया है और कर्मचारियों का DA केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर कर दिया। वहीं सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर हर महीने 378 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों को जुलाई का एरियर अक्टूबर की सैलरी में जोड़कर मिलेगा। वहीं अगस्त का एरियर जनवरी 2022 में मिलेगा।
PF New Rules: दो हिस्सों में बंटेगा पीएफ अकाउंट, जानिए कैलकुलेशन का नया फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications