Big News: 1 जुलाई से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp!

Big News: 1 जुलाई से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp!

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए खास खबर है। 1 जुलाई से कई स्मार्टफोन्स यूजर्स अपने फोन में व्हाट्सऐप में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 1 जुलाई से कई स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सऐप नहीं चलेंगे। व्हाट्सऐप ने अपने FAQ सपोर्ट पेज पर जानकारी दी है, जिसके मुताबिक एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और उससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे iPhone पर भी व्हाट्सऐप नहीं चलेगा।

1 जुलाई से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सएप

1 जुलाई से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सएप

व्हाट्सऐप के ब्लॉग के मुताबिक 31 दिसंबर, 2019 के बाद विंडोज़ फोन में व्हाट्सऐप बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही कहा है कि WhatsApp को 1 जुलाई 2019 से Windows Store से हटाया भी जाएगा। वहीं स्टैटकाउंटर की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में करीब 0.24% लोग विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन लोगों का व्हाट्सऐप इस साल के बाद नहीं चल सकेगा।

 नहीं बना पाएंगे नया अकाउंट

नहीं बना पाएंगे नया अकाउंट

व्हाट्सऐप यूजर्स विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर न तो नया अकाउंट बना पाएंगे और ना ही वेरिफिकेशन जैसी एक्टिविटी कर पाएंगे। कंपनी के मुताबिक ये ऐलान सिर्फ उन लोगों पर असर डालेगा, जिनके पास 6 साल से ज़्यादा पुराना स्मार्टफोन है। व्हाट्सऐप ने कहा है कि एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और उससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे iPhone पर भी 1 फरवरी, 2020 के बाद व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा।

 क्या है वजह

क्या है वजह

व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग के जरिए कहा है कि मौजूदा समय में एंड्रॉयड के 4.0.3 वर्जन के बाद के सारे ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाट्सऐप पर काम करता है। इसके अलावा iPhone में ये iOS 8 के बाद के सारे वर्जन के लिए यह उपलब्ध है। वहीं KaiOS 2.5.1 के बाद के OS पर भी उपलब्ध है, जिसमें JioPhone और JioPhone 2 शामिल है, लेकिन एक्टिव यूजर्स न होने की वजह से 1 जुलाई 2019 से Windows Store से WhatsApp को हटाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में 0.24% लोग ही विंडोज फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+