WhatsApp Scam: जरा सी चूक और सब खत्म, पहले फोन हैक फिर बैंक अकाउंट खाली, हैकर्स फिर हुए सक्रिय
WhatsApp: व्हाट्सएप के छह डिजिट कोड का इस्तेमाल कर अपराधी आपके मित्रों और परिवार को आसानी से निशाना बना सकते हैं, जिसका उपयोग अक्सर Paypal जैसी सेवाओं के माध्यम से धन हस्तांतरण के लिए किया जाता है।

WhatsApp Fraud: व्हाट्सएप यूजर एक बार फिर से ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं और यह निश्चित रूप से चिंता वाली बात है। साइबर फ्रॉड छह अंकों के कोड का इस्तेमाल कर लोगों के बैंक अकाउंट को एक झटके में खाली कर दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि हैकर्स और भी इस काले खेल में और मजबूत हो गए हैं। हैकर्स आपके निजी संदेश साइबर अपराधियों को सौंप सकते हैं। जिसके बाद आपकी जीवन भर की कमाई खत्म हो सकती है। इसलिए आप पहले से सावधान हो जाएं.
ब्रिटिश सुरक्षा टीम ने किया आगाह
एक्शन फ्रॉड यूके की सुरक्षा टीम के अनुसार, इस ऑनलाइन हमले ने फिर से गति पकड़नी शुरू कर दी है और कई WhatsApp उपयोगकर्ताओं ने सेवा को सूचित किया है कि उन्हें निशाना बनाया गया है। साइबर विशेषज्ञों ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि एक्शन फ्रॉड को एक ऐसे स्कैम से संबंधित रिपोर्ट मिली है, जो WhatsApp उपयोगकर्ता के बैंक खाते तक पहुंच बनाने सफल हो जा रहा है।
हैकर्स कुछ इस तरह से घोटाले को देते हैं अंजाम
तो जानिए यह घोटाला कैसे काम करता है और अगर आप इसके शिकार हो जाते हैं तो क्या होता है? पूरे हमले की शुरुआत WhatsApp चैट में आने वाले एक बेहद मासूम संदेश से होगी। दरअसल, हैकर्स फेसबुक या अन्य जगह से आपके दोस्त की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। फिर उसकी फोटो को अपनी डीपी में लगाकर आपको झांसा देगा कि वह एक नया मोबाइल खरीदा है लेकिन गलती से WhatsApp का कोड आपके मोबाइल में चला गया है। अगर आप गलती से भी उसकी बातों में आ गए और कोड को भेज दिया तो फिर आप बहुत बड़े फ्रॉड के शिकार हो जाएंगे। व्हाट्सएप फ्रॉड बहुत तेजी से फैल रहा है।
छह डिजिट का कोड लेकर आपके पूरे मोबाइल को हैक कर लेगा
जैसे ही आप अपने WhatsApp से उस आदमी को छह डिजिट का कोड भेजेंगे वैसे ही वह आपके मोबाइल का पूरा एक्सेस ले लेगा और उससे महत्वपूर्ण डेटा चोरी कर लेगा। इतना ही नहीं वह आपके बैंक अकाउंट तक भी पहुंच बना सकता है। हैकर आपके नंबर से आपके दोस्तों और परिवारवालों को मैसेज भेजकर उनसे पैसे मांगने और ब्लैकमेल जैसे कई फ्रॉड करता है।
सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान
तो इस तरह के स्कैम से बचने का एक ही तरीका है कि किसी के साथ ओटीपी शेयर ना करें और व्हाट्सएप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन कर दें। इसके बाद ओटीपी के अलावा भी एक कोड की जरूरत होगी जो कि सिर्फ आपके पास ही होगा। किसी से भी व्हाट्सएप पर पैसे भेजने या जरूरी जानकारी शेयर करने से पहले उसके नंबर की जांच जरूर करें, यदि नंबर आपको याद नहीं है तो पुरानी चैट चेक करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आप जिससे बात कर रहे हैं, वह वास्तव में आपका जानना वाला ही है या कोई ठग आपको चूना लगाने की कोशिश कर रहा है। या पहले उसे बात करने कहें।












Click it and Unblock the Notifications