व्हाट्सएप ने 20 लाख से अधिक भारतीयों के अकाउंट को अगस्त में किया बैन
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। व्हाट्सएप के लाखों अकाउंट को अगस्त माह में प्रतिबंधित कर दिया गया। व्हाट्सएप की ओर से कहा गया है कि अगस्त माह में कुल 2.23 मिलियन अकाउंट को बैन किया गया है, जिसमे से एक मिलियन अकाउंट लोगों की रिपोर्ट आने से पहले ही बंद कर दिए गए हैं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि जून माह में 2.2 मिलियन अकाउंट को बैन किया गया था। इन अकाउंट को लोगों की शिकायत के आधार पर बंद किया गया है। दरअसल कंपनी का खुद का ग्रीवियांस रीड्रेसल मैकेनिज्म है, जिसके आधार पर कंपनी ऐसे अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करती है। इसी मैकेनिज्म के आधार पर 2.2 मिलियन अकाउंट को जून माह में प्रतिबंधित किया गया है।

इससे पहले मई माह में 1.9 मिलियन अकाउंट को बंद किया गया था। अप्रैल माह में 1.6 मिलियन अकाउंट को बंद किया गया था, जबकि मार्च माह में 1.8 मिलियन अकाउंट को प्रतिबंधित किया गया था। जिस तरह से पिछले साल आईटी नियमों को सख्त किया गया है उसके बाद हर महीने डिजिटल माध्यम पर 5 मिलियन से अधिक यूजर्स के खिलाफ शिकायत आ रही है। जिस तरह से पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर हेट स्पीच बढ़ी है उसकी वजह से सोशल मीडिया की काफी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी, फर्जी खबरों को जिस तरह से फैलाया जा रहा है उसकी वजह से कंपनियां इस तरह के कदम उठा रही हैं।
डिजिटल मीडिया पर इस तरह की शिकायतें पिछले कुछ समय से लगातार आ रही हैं। इन शिकायतों के आधार पर कई अकाउंट और पोस्ट को हटाया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार जल्द ही सोशल मीडिया को नियंत्रित करने के लिए कानून लाने जा रही है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर कंटेंट को नियंत्रित करने, उसे हटाने, प्रतिबंध लगाने को लेकर सवाल उठे हैं उसे देखते हुए सरकार कानून लाने जा रही है, जिससे लोग इसकी शिकायत कर सकते हैं। उन्हें एक विकल्प मुहैया कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications