Gold Price: दिवाली तक कितना चढ़ेगा सोना, कीमत में बढोतरी का अनुमान
Gold Price: दिवाली तक कितना चढ़ेगा सोना, कीमत में बढोतरी का अनुमान
नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। आने वाल दिनों में सोना और चमकेगा। सोने की कीमतों में कुछ समय से मामूली बढ़त आ रही है,लेकिन बाजार जानकारों की माने तो आने वाले समय में सोने की कीमत मं और तेजी लौटेगी। सोने का भाव और चढ़ेगा और दिवाली तक सोने की कीमत 49 हजार को पास कर जाएगी।

सोने में लौटगी चमक
त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। सोने की मांग बढ़ने लगी है। मांग के साथ दाम में मं भी बढ़त देखने को मिलेगी। सोने की कीमत में तेजी का अनुमान है। त्योहारी सीजन के अलावा वैश्विक मांग में आई तेजी के कारण सोने की कीमत में तेजी लौटी है। बाजार जानकारों की माने तो इस महीने अब तक सोना 499 रुपए तक महंगा हो चुका है। वहीं 1 अक्टूबर को सोने की कीमत 46467 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो इसकी कीमत 1 अक्टूबर को 59408 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जो बढ़त के साथ 61375 रुपए पर पहुंच गई है। यानी चांदी की कीमत में लगभग 2000 रुपए की तेजी आ चुकी है।

दिवाली तक सोने का भाव
बाजार जानकारों की माने तो वैश्विक प्रभाव के कारण सोने की कीमत में तेजी लौटी है। डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। वहीं कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण महंगाई में बढ़ोतरी होगी। इसका असर बाजार पर पड़ेगा और निवेशक सोने की ओर आकर्षित होंगे। बाजार जानकारों की माने तो सोना लॉग टर्म में अच्छा निवेश देता है। सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने के प्रति निवशकों का आकर्षण बढ़ेगा। बाजार जानकारों के मुताबिक दिवाली तक सोना 49 हजार के आकड़े को पार कर जाएगा।

आज का सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47213 रुप प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47024 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43247 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35410 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। चांदी की कीमत आज 61654 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications