Gold Price Today: त्योहारों के साथ ही चढ़ने लगा सोने का रंग, 47 हजार के करीब पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Price Today: त्योहारों के साथ ही चढ़ने लगा सोने का रंग, 47 हजार के करीब पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड का रेट
नई दिल्ली। त्योहारों के शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत( Gold Rate) में तेजी लौटने लगी है। सोना एक बार फिर से चढ़ने लगा है। सोने की कीमत में आई इस तेजी का असर देखने को मिल रहा है। त्योहरी सीजन जैसे दशहरा, दिवाली, करवाचौथ, छठ पूजा में लोग बढ़-चढ़ कर सोना खरीदते हैं। सोना फिर से महंगा होने लगा है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली रही है।

सोने की कीमत
सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन त्योहारों की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में तेजी आ रही है। सोने की रंगत लौट रही है। मंगलवार को सोने की कीमत 47213 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत 61654 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का आज का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47213 रुप प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47024 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43247 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35410 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। चांदी की कीमत आज 61654 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिवाली तक 49 हजार तक चमकेगा सोना
बाजार जानकारों की माने तो इस महीने अब तक सोना 499 रुपए तक महंगा हो चुका है। वहीं 1 अक्टूबर को सोने की कीमत 46467 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो इसकी कीमत 1 अक्टूबर को 59408 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जो बढ़त के साथ 61375 रुपए पर पहुंच गई है। यानी चांदी की कीमत में लगभग 2000 रुपए की तेजी आ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications