Muhurat Trading 2023: दिवाली पर घर आएगी लक्ष्मी, पिछले 5 साल में निवेशकों की हुई अच्छी कमाई

Muhurt Trading: दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में विशेष ट्रेडिंग होती है। यह ट्रेडिंग दिवाली के दिन शाम को होती है। हर वर्ष दिवाली पर यह ट्रेडिंग होती है, जिसे मुहुर्त ट्रेडिंग कहते हैं। दरअसल दिवाली के मौकेपर निवेश को शुभ माना जाता है, इसी को देखते हुए मुहुर्त ट्रेडिंग की शुरुआत की गई। इसमे निवेशक शगुन के तौर पर ट्रेडिंग करते हैं।

दिवाली के मौके पर सेंसेक्स और निफ्टी 12 नवंबर को शाम 6 बजे से 7.15 बजे के लिए खुलेंगे। इसमे 15 मिनट का प्री मार्केट सेशन भी शामिल है। निवेशक इस दौरान सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग कर सकते हैं। वो इक्विटी, कमोडिटी, डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, इक्विटी फ्यूचर और ऑप्शन, सिक्योरिटी लेंडिंग, बॉरोविंग में दी गई समय सीमा के भीतर ट्रेडिंग कर सकते हैं।

muhurat trading

एक्सपर्ट की मानें तो मुहुर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों को लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए, इक्विटी में निवेश करने से आपको लंबी कमाई हो सकती है। आपको अपने निवेश को अलग-अलग सेगमेंट में रखना चाहिए ताकि आप अपनी छोटी और बड़ी दोनों की अवधि के लक्ष्य को हासिल कर सके।

क्या होता है मुहुर्त ट्रेडिंग में
ब्लॉक डील- इसमे दो पक्ष सिक्योरिटी को एक निश्चित दाम पर खरीदने और बेचने के लिए सहमत होते हैं और इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को देते हैं।

प्री-ओपन सेशन- बाजार खुलने से तकरीबन 8 मिनट पहले स्टॉक एक्सचेंज यह तय करता है कि बाजार संतुलित रहे
सामान्य मार्केट सेशन- इस एक घंटे के सेशन के दौरान ही अधिकतर डील होती है।

कॉल ऑक्शन सेशन- इस दौरान अतरल प्रतिभूतियों यानि इल्लिक्विड सेक्युरिटीज में कारोबार होता है।
क्लोजिंग सेशन- बाजार बंद होने से पहले ट्रेडर्स और निवेशक अपने ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।

किसे हो सकता है फायदा
मुहुर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर को खरीदना और बेचना फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि इस दौरान ट्रेडिंग का वॉल्यूम काफी ज्यादा रहता है। इस दौरान मार्केट बुलिश रहती है क्योंकि लोगों के भीतर त्योहार का जोश रहता है, लिहाजा लोग अधिक मुनाफे की उम्मीद करते हैं। लिहाजा यह निवेशकों और ट्रेडर्स दोनों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। इसमे अनुभवी और नए दोनों ही निवेशकों का फायदा हो सकता है।

जिनका मानना है कि दिवाली पर निवेश शुभ है वो इसमे निवेश के जरिए अच्छी कमाई की योजना बनाते हैं। अच्छी गुणवत्ता की कंपनियों में निवेश करके इसे लंबी अवधि के लिए छोड़ा जा सकता है।

लेकिन अगर आप ट्रेडिंग कर रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान मार्केट काफी वोलेटाइल रहती है क्योंकि ट्रेडिंग सिर्फ एक घंटे के लिए ही होती है। लिहाजा ट्रेडिंग के दौरान आपको काफी सतर्क रहना चाहिए।

अगर पिछले पांच साल की मुहुर्त ट्रेडिंग के इतिहास पर नजर डालें तो यह लगातार ऊपर ही गया है। पिछले 5 बार मुहुर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार हरे निशान पर ही खुला है। 2022 में बाजार में एक घंटे के भीतर 524 अंक का उछाल देखने को मिला था। वहीं 2021 में 296 अंक की बढ़त के साथ बाजार बंद हुआ था। एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार भी बाजार में उछाल देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+