गिरते रुपए पर बोले जेटली, डॉलर मतबूत हुआ है, रुपया कमजोर नहीं हुआ

नई दिल्ली । देश में एक ओर जहां रुपया गिर रहा है तो वहीं दूसरी ओर तेल की कीमतें बढ़ती जा रही है ।डॉलर के मुकाबले गिरते हुए रुपए को लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि डॉलर दुनिया के हर देशों की मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा रुपया कमजोर नहीं हुआ है बल्कि डॉलर मजबूत हो गया है।

 We must bear in mind that dollar has strengthened against almost every currency:FM Arun Jaitley

उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सफाई देते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती तेल की कीमतों की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल कीमत में बढ़ोतरी हो रही है।उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है,क्योंकि तेल की कीमतें वैश्विक स्तर के मुताबिक घटती-बढ़ती है। जल्द ही इसमें कमी आएगी।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फेंस के दौरान वित्त मंत्री जेटली ने कहा डॉलर दुनिया के हर मुद्रा से मजबूत हो रहा है। रुपया कमजोर नहीं बल्कि लगातार मजबूत हुआ। अन्य देशों की मुद्राओं के मुकाबले पिछले 4-5 साल से रुपया बेहतर स्थिति में है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से डॉलर में तेजी आ रही है।

जनधन योजना के तहत खोले गए खातों को लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी बैंकिंग योजना है। उन्होंने जनधन खाते को लेकर आंकड़ें पेश किए। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में मोदी सरकार के 4 सालों के कामों का ब्यौरा देते हुए कहा कि बीते 4 सालों के दौरान पूरी दुनिया में 51.5 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें से 32.41 करोड़ खाते अकेले भारत में जनधन योजना के तहत खोले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+