वोडाफोन रेड का धांसू प्लान 499 रुपये से शुरू, बचा डाटा अगले महीने करें यूज
नई दिल्ली। टेलीकॉम मार्केट में जारी डाटा वार के बीच वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए 3 नए प्लान लॉन्च किए हैं। वोडाफोन रेड की तरफ से जारी ये प्लान पोस्टपेड यूजर्स के लिए हैं। इन तीनों प्लान के नाम हैं रेड ट्रेवलर, रेड इंटरनेशनल और रेड सिग्नेचर। वोडाफोन के ये प्लान 499 रुपये से शुरू होकर 2,999 रुपये तक के हैं। इन प्लान में वोडाफोन अपने कस्टमर को बचे 4G डाटा को अगले महीने इस्तेमाल करने के साथ बहुत सारी सुविधाएं दे रहा है। आइए जानते है वोडाफोन के इन ऑफर्स में क्या है खास -

रेड ट्रेवलर प्लान
वोडाफोन का ये ट्रैवलर प्लान 499 रुपये, 699 रुपये और 999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आपके काफी ज्यादा ट्रेवल करते हैं तो आपके लिए यह प्लान उपयुक्त होगा क्योंकि ट्रेवलर के तीनों प्लान में रोमिंग फ्री है। 499 रुपये के प्लान में यूजर्स को 20 जीबी, 699 रुपये में 35 जीबी और 999 रुपये के प्लान में 50 जीबी डाटा मिलेगा। अगर आप एक महीने में डाटा इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं तो यह डाटा महीने के डेटा में अपनेआप जुड़ जाएगा। इसके साथ ही इस प्लान में 100 फ्री एसएमएस की भी सुविधा है।

रेड इंटरनेशनल प्लान
वोडाफोन रेड का ये प्लान अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं करने वाले यूजर्स के लिए है। इस प्लान में अमेरिका, कनाडा, चीन, हांग कांग, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर जाने वाले यूजर्स को फ्री आईएसडी मिलेगा। इसमें भी तीन प्लान हैं। रुपये 1299 के प्लान में यूजर्स को 75 जीबी डाटा के साथ 100 फ्री आईएसडी मिनट्स, 1699 रुपये के प्लान में यूजर्स को 100 जीबी डाटा के साथ 100 फ्री आईएसडी मिनट्स और 1999 रुपये लेने वाले यूजर्स को 200 फ्री आईएसडी मिनट के साथ125 जीबी डाटा मिलेगा।

रेड सिग्नेचर प्लान
वोडाफोन का रेड सिग्नेचर प्लान 2999 रुपये का है। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को 200 फ्री आईएसडी मिनट्स के साथ 200 जीबी डाटा मिलेगा। वोडाफोन ने बताया कि इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को इसके अलावा नेटफ्लिक्स की सेवा, और 4000 से अधिक मैग्जीन की फ्री ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन और स्मार्टफोन की बीमा जैसी तमाम सुविधाएं मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications