वोडाफोन का नया प्लान, अब यूजर्स को मिलेगा लाइफ इंश्योरेंस, जानिए पूरा प्लान
नई दिल्ली। वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को कंपनी की ओर से लाइफ इंश्योंरेस भी मिलेगा। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए लाइफ इंश्योरेंस वाला मोबिलिटी प्लान रेड प्रोटेक्ट लॉन्च किया है। हालांकि आपको बता दें कि ये प्लान सबके लिए नहीं हैं। इस प्लान का फायदा केवल वहीं यूजर्स उठा सकते हैं जो कम से कम 499 रुपए का मंथली प्लान लेते हैं। आइए आपको इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं...

वोडाफोन का मोबिलिटी प्लान
वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए मोबिलिटी प्लान लॉन्च किया है। जिसमें आपको 20 साल के लिए जीवन बीमा पॉलिसी मिल रही है। आप को सिर्फ एक महीने के प्लान के बराबर की कीमत पर ये लाइफ इंश्योंरेस पॉलिसी दी जा रही है। आप वोडाफोन के इस रेड प्रोटेक्ट प्लान का फायदा उठाकर मुश्किल वक्त में मदद पा सकते हैं।

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ भागीदारी
वोडाफोन ने इस प्लान के लिए अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ भागीदारी की है और जीवन बीमा युक्त मोबिलिटी प्लान रेड प्रोटेक्ट को लॉन्च किया है। इस प्लान में आपकी बीमा राशि 20 साल के मासिक किराए के बराबर होगी।

केवल पोस्टपेड यूजर्स के लिए स्कीम
आपको बता दें कि वोडाफोन का ये प्लान केवल पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत केवल वो ही यूजर्स फायदा उठा सकते हैं, जिनका मंथली प्लान कम से कम 499 रुपए है। इस इंश्योरेंस को पाने के लिए आपको कम से कम 499 रुपए का प्लान लेना होगा।

कैसे ले सकते हैं ये प्लान
अगर आप वोडाफोन का मोबिलिटी प्लान लना चाहते हैं तो आपको लाइफ इंश्योरेंस को एक्टिवेट करने के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 199 पर कॉल करना होगा। इस नंबर पर फोन करने के बाद आपसे जरूरी जानकारी और कागजात मांगे जाएंगे । कंपनी की ओर से उन कागजातों का वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर आपका इंश्योंरेस एक्टिव कर दिया जाएगा। फिलहाल यह प्लान अभी कॉरपोरेट प्लान यूजर्स के लिए ही है।












Click it and Unblock the Notifications