इन फोन के साथ Vodafone दे रहा है 10GB डेटा बिल्कुल FREE

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया है। कंपनी अपने यूजर्स को 10GB डेटा फ्री दे रही है। वहीं एक साल के लिए NETFLIX सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल मुफ्त में मिल रहा है, लेकिन इसके लिए आपको सैमसंग का स्मार्टफोन खरीदना होगा। सैमसंग ग्लैक्सी एस 9 और ग्लैक्सी एस9+ स्मार्टफोन के साथ वोडाफोन आपको 10जीबी फ्री डेटा और 1 साल के लिए NETFLIX सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त में दे रही है।

 सैमसंग के साथ वोडाफोन का ऑफर

सैमसंग के साथ वोडाफोन का ऑफर

दरअसल सैमसंग और वोडाफोन में आपस में साझेदारी की है। इस साझेदारी के मुताबिक सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन ग्लैक्सी एस9 और सैमसगं ग्लैक्सी एस9+ फोन की खरीद पर आपको जबरदस्त ऑफर मिलेगा। सैमसंग के इन दोनों फोन की खरीद पर वोडाफोन आपको 10जीबी डेटा मुफ्त में दे रही है।

 10जीबी डेटा और नेटफ्लिक्स फ्री

10जीबी डेटा और नेटफ्लिक्स फ्री

वोडाफोन ने इन दोनों फोनों के साथ 10जीबी डेटा और 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रहा है। वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स को इन फोन के साथ 10 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इस फ्री डेटा के लिए आपको अगले 10 रिचार्ज तक कम से कम 199 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा।

 कितनी है कीमत

कितनी है कीमत

आपको बता दें कि हाल ही में सैमसंग ने ग्लैक्सी सीरीज के दो फोनों को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर ली है। 16 मार्च को दोनों ही फोन भारतीय बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। ग्लैक्सी S9 और ग्लैक्सी S9+ लॉन्च किया गया है। ग्लैक्सी S9 की कीमत 57,900 रुपए और गैलेक्सी S9+ की कीमत 64,900 रुपए है। आपको बता दें कि चीनी कंपनी शाओमी के भारतीय बाजार में आने के बाद से सैमसंग को बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में कंपनी फिर से ग्राहकों पर पकड़ बनाने के लिए अलग-अलग टेलिकॉम कंपनियों से साझेदारी कर रही है। सैमसंग ने वोडाफोन के साथ-साथ रिलायंस जियो और एयरटेल भारती जैसी टेलीकॉम कंपनियों के साथ भी साझेदारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+