वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए लांच किए नए ऑफर

वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए 3 महीने का डिलाइट ऑफर दिया था।

नई दिल्‍ली। वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए 3 महीने का डिलाइट ऑफर दिया था। पर इस ऑफर के खत्‍म होने से ठीक पहले ही वोडाफोन ने कुछ नए प्लान बाजार में लांच किए हैं। इस स्‍कीम के में तीन पैक शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक पैक 19 रुपए का है और इसका नाम सुपर डे का है। इसकी वैधता सिर्फ एक दिन की होगी। वहीं दूसरा और तीसरा पैक 49 और 89 रुपए का है। इनका नाम सुपर वीक रखा गया है। इसकी वैधता एक सप्‍ताह की होगी।

वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए लांच किए नए ऑफर

1 दिन वाले 19 रुपए के पैक में वोडाफोन से वोडाफोन लोकल और एसटीडी कॉलिंग अनलिमिटेड के साथ 100 एमबी 4G डेटा भी मिलेगा। यह पैक सिर्फ 4G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही है। वहीं 49 रुपए वाले पैक जिसकी वैधता 7 दिन होगी इसमें वोडाफोन से वोडाफोन लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इसमें 250एमबी 4G डेटा दिया जाएगा। यह भी सिर्फ 4G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही है।

89 रुपए के पैक की भी वैधता सात दिनों की है। इसमें वोडाफोन से वोडाफोन लोकल एसटीडी कॉलिंग अनलिमिटेड है। हालांकि इसमें 100 मिनट का टॉकटाइम है जो दूसरे नेटवर्क के लिए है। इसके साथ 250MB 4G डेटा मिलेगा जिसे सिर्फ 4G स्मार्टफोन में यूज किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+