वोडाफोन ने माइक्रोमैक्स से मिलाया हाथ, सिर्फ 999 रुपये में मिलेगा 4G फोन
नई दिल्ली। रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन भी अपने ग्राहकों को कम दाम में 4G फोन दिलाने के लिए मार्केट में उतर आया है। वोडाफोन ने मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर सिर्फ 999 रुपये में 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Bharat 2 Ultra 4G स्मार्टफोन रखा गया है। जियो और एयरटेल की तरह वोडाफोन ने भी इस फोन के साथ कई शर्तें रखीं हैं। तो आइए जानते है कैसे मिलेगा ग्राहकों को ये स्मार्टफोन और क्या हैं इसकी खासियतें -

2,899 रुपये कराने होंगे जमा
यह फोन एक ऑफर के तहत जारी किया गया है। इस फोन के लिए ग्राहकों को 2,899 रुपये देने पड़ेंगे। इस फोन के साथ ही आपको वोडाफोन का सिम भी लेना होगा। इस सिम में आपको तीन साल तक हर महीने कम से कम 150 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। ऐसा करने पर 18 महीने के बाद आपको 900 रुपये कैशबैक में दिया जाएगा और फिर उसके 18 महीने बाद आपको 1000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक आपके वोडाफेन के एम-पैसा वाॉलेट में आएगा। अगर कैशबैक को जोड़ कर देखें तो आपको इस फोन के सिर्फ 999 रुपये ही चुकाने होंगे।

फोन की क्या है खासियतें
यह स्मार्टफोन 512 एमबी रैम वाला होगा साथ ही इसकी इंटरनल मेमोरी 4 जीबी की होगी। आप इसमें माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर इसकी मेमोरी को बढ़ा भी सकते हैं। इसके साथ ही स्प्रेडट्रम कंपनी का 1.73GHz स्पीड वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर लगा होगा। फोन के कैमरे की बात की जाए तो इसमें सेल्फी के लिए वीजीए कैमरा है जब कि रियर कैमरा 2 मेगा पिकस्ल का है। फोन की बैटरी 1,300mAh की है।

इस सीरिज के बिके 20 लाख फोन
इस फोन का लॉन्च करने के मौके पर माइक्रोमैक्स के को फाउंडर राहुल शर्मा ने बताया कि इस सीरिज के अभी तक 20 लाख हैंडसेट भारत में बिक चुके हैं। हम वोडाफोन के साथ मिलकर यूजर्स के फोन को स्मार्टफोन में अपग्रेड करने पर काम कर रहे हैं। यह पार्टनरशिप स्मार्टफोन एडोप्शन का नेक्स्ट फेज लाएगा।
ये भी पढ़ें- रिलायंस JIO के इन ग्राहकों को अब जमा कराना होगा सिक्योरिटी मनी












Click it and Unblock the Notifications