रिलायंस JIO के इन ग्राहकों को अब जमा कराना होगा सिक्योरिटी मनी
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के पोस्टपेड ग्राहकों को अब अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। रिलायंस जियो के नए प्लान के मुताबिक अब पोस्टपेड ग्राहकों को प्लान लेने से पहले सिक्योरिटी के रूप में पैसे जमा करने पड़ेंगे साथ ही सभी प्लान की बिलिंग साइकिल भी 30 दिन तय कर दी है। वहीं अब इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को 64Kbps की स्पीड से ही इंटरनेट मिलेगा। आइए जानते हैं जियो के किस प्लान के लिए आपको कितना रुपया सिक्योरिटी मनी के रूप में देना होगा ...

400 रुपये की सिक्योरिटी
रिलायंस जियो के 309 रुपये के प्लान लेने वाले ग्राहक को अब 400 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करानी होगी। 309 रुपये के इस प्लान में ग्राहक को रोजाना 1 जीबी 4G डेटा 30 दिन की वैधता के साथ मिलता है। वहीं 409 रुपये का पोस्टपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों को अब 500 रुपया सिक्योरिटी के रुप में जमा कराना होगा।

2 GB रोजाना के लिए 600 रुपये की सिक्योरिटी
रिलायंस जियो के 509 रुपये के पोस्टपेड प्लान पर ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों को अब 600 रुपसे सिक्योरिटी के रूप में देना होगा। वहीं अगर आपने रोजाना 3 जीबी इंटरनेट डेटा वाला 799 रुपये का प्लान लिया तो है आपको 950 रुपये की सिक्योरटी मनी जमा कराना होगी।

सबसे महंगे प्लान पर 1,150 रुपये की सिक्योरिटी
रिलायंस जियो का सबसे महंगा प्लान 999 रुपये का है। इस प्लान मे ग्राहकों को 60 जीबी इंटरनेट डेटा 30 दिन की वैधता के साथ मिलता है। साथ ही इसमें किसी प्रकार की डेली लिमिट भी नहीं होती है। 999 रुपये के इस प्लान के लिए अब ग्राहकों को 1,150 रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा करानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications