वोडाफोन जल्द ही कर सकती है किसी दूसरी कंपनी से मर्जर, जियो में भी हो सकती है शामिल
एक ब्रिटिश अखबार द टेलिग्राफ के मुताबिक जल्द ही टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन भारत की किसी अन्य बड़ी टेलिकॉम कंपनी के साथ मर्जर कर सकती है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने टेलिकॉम के क्षेत्र में आकर न सिर्फ कंपनियों के बीच एक प्राइस वॉर शुरू कर दिया है, बल्कि जियो के इस कदम से कई कंपनियां काफी अधिक घबरा गई हैं। एक ब्रिटिश अखबार द टेलिग्राफ के मुताबिक जल्द ही टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन भारत की किसी अन्य बड़ी टेलिकॉम कंपनी के साथ मर्जर कर सकती है। माना जा रहा है कि रिलांयस जियो के आने के बाद बढ़े कॉम्पटीशन की वजह से ही वोडाफोन अपनी किसी विपक्षी कंपनी के साथ मर्ज करने की योजना बना रही है।

अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन अब या तो जियो या फिर आइडिया के साथ मर्जर करने की योजना बना रही है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी संभावना जताई जा रही है कि आइडिया और जियो आपस में भी मर्जर कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक न ही वोडाफोन और न ही रिलायंस जियो की तरफ से ऐसी कोई भी घोषणा की गई है। अभी तक इस मामले में आइडिया ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो के शानदार ऑफर के चलते अन्य सभी टेलिकॉम कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।
ये भी पढ़ें- नोटबंदी से सरकार का खजाना कितना बढ़ा, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जारी किए आंकड़े, पढ़िए 11 बातें
5 सितंबर को लॉन्च होने के बाद रिलायंस जियो ने वेलकम ऑफर शुरू किया था, जिसके तहत सभी कॉल और इंटरनेट डेटा मुफ्त मुहैया कराया जा रहा था। कंपनी का यह ऑफर 31 दिसंबर को खत्म हो गया, लेकिन इसके खत्म होने से पहले ही कंपनी की ओर से एक अन्य ऑफर शुरू कर दिया गया है, जिसे हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का नाम दिया गया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 31 जनवरी तक सभी कॉल और रोजाना 1जीबी इंटरनेट मुफ्त में मुहैया करा रही है। कंपनी के इस तरह के ऑफर के चलते ही अन्य सभी टेलिकॉम कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications