वोडाफोन ने लॉन्च किए 5 नए 'सुपर प्लान', 79 रुपये में मिलेगा इतना डाटा
Recommended Video

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद जारी टेलीकॉम वार के बीच वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए 5 नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। वोडाफोन ने पांचों प्लान को 'सुपर प्लान' स्कीम के तहत लॉन्च किया है। वोडाफोन के सुपर प्लान में यूजर्स को डाटा और कॉलिंग दोनों की सुविधा मिलती है। वोडाफोन के इस पांचों प्लान में सबसे महंगा प्लान 509 रुपये और सबसे सस्ता 79 रुपये का है। आइए जानते हैं आपको कौन से प्लान में क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी ...

509 रुपये का सबसे महंगा प्लान
वोडाफोन के 509 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 जीबी 4G डाटा, अनिलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को रोमिंग के दौरान भी कोई अलग से चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इस प्लान की वौलिडिटी 84 दिनों की है।

458 और 347 रुपये का प्लान
इसके अलावा वोडाफोन ने एक 458 रुपये का प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 509 रुपये वाले प्लान की सारी सुविधाएं मिलेंगी लेकिन इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। वहीं अगर आप रोजाना ज्यायदा डाटा खर्च करते हैं तो वोडाफोन ने आपके लिए 347 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी 4G डाटा मिलेगा। हालांकि ने वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 28 दिनों की है।

199 और 79 रुपये का प्लान
वोडाफोन ने इसके अतिरिक्त 199 और 79 रुपये के दो और प्लान भी लॉन्च किया है। वोडाफोन का 199 रुपये का प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जबकि 79 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 7 दिनों तय की गई है। 79 रुपये के प्लान में वोडाफोन यूजर्स को अनिलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ 500 MB 4G की सुविधा दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications