Jio के मुकाबले वोडाफोन का आया ये धांसू प्लान, मिलेगा 84 GB डाटा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो से बाजार में मिलती चुनौतियों का सामना करने के लिए वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया 4G प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में वोडाफोन ग्राहकों को 84 जीबी 4G डाटा दे रहा है। इस प्लान की कीमत 496 रुपये तय की गई है। इस प्लान में ग्राहकों को 1 जीबी रोजाना की डेली लिमिट के साथ 84 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कॉलिंग और रोमिंग की सेवा भी फ्री होगी। इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है।

177 रुपये का प्लान भी किया लॉन्च
वोडाफोन ने ग्राहकों के लिए 177 रुपये का प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। ग्राहकों को 177 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को 150 एमबी की डेली लिमिट के साथ 4.2 जीबी 4G डाटा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को असीमित फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।

399 रुपये का प्लान भी मार्केट में
वोडाफोन ने इससे पहले एक 399 रुपये का प्लान भी लॉन्च किया है। 6 महीने की वैधता वाले इस प्लान में ग्राहकों को 90 जीबी 4G डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि इस डाटा पर किसी भी तरह की डेली लिमिट नहीं होगी। यानी कि आप चाहें तो इस 90 जीबी डाटा को एक दिन में खत्म कर दें या फिर 6 महीने तक यूज करें। इसके साथ ही ग्राहकों को 6 महीने तक किसी भी नेटवर्क पर लोकल या एसटीडी काल की असीमित सुविधा भी मिलेगी।

वोडाफोन का 349 रुपए प्लान भी शानदार
सिर्फ 349 रुपए में ही आपको वोडाफोन का एक महीने का प्लान भी मिल जाएगा। यह प्लान भी आपको रोजाना 1 जीबी इंटरनेट प्लान के साथ कुल 28 दिनों के लिए मिलेगा। इसमें भी आपकी लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मुफ्त होंगी। रोजाना 1 जीबी इंटरनेट प्लान के हिसाब से आपको इस प्लान के तहत कुल 28 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications