वोडाफोन का छोटा रिचार्ज, मात्र 38 रुपए में कॉलिंग और डेटा के साथ और भी बहुत कुछ
नई दिल्ली। रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए बाकी की टेलिकॉम कंपनियां लगातार कोशिशें कर रही है। एक के बाद एक प्लान लॉन्च कर लोगों को आकर्षित किया जा रहा है। इसी कोशिश में जुटी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपना छोटा रिचार्ज पैक पेश किया है। मात्र 38 रुपए के इस रिचार्ज पैक में कॉलिंग और डेटा के साथ 28 दिनों की वैधता दी जा रही है। कंपनी ने इस रिचार्ज पैक को वोडाफोन छोटा चैंपियन पैक का नाम दिया है।

वोडाफोन का छोटा चैंपियन
वोडाफोन ने अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए छोटा चैंपियन रिचार्ज पैक पेश किया है। इस रिचार्ज पैक लकी कीमत मात्र 38 रुपए रखी गई है। भले ही दाम कम हो, लेकिन इसके फायदे बहुत है। इस रिचार्ज पैक के तहत यूजर्स को 100 मिनट लोकल और एसटीडी की कॉलिंग मिल रही है। कॉलिंग के साथ-साथ 100एमबी डेटा भी मिल रहा है।

वोडाफोन तका छोटा रिचार्ज
इस 38 रुपए वाले छोटा चैंपियन रिचार्ज में लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ-साथ 100 एमबी 3जी/4जी डेटा भी मिल रही है। कंपनी के अलग-अलग सर्किल में इस छोटा रिचार्ज पैक की कीमत में फर्क हो सकता है। वोडाफोन के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड, और आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में यूजर्स को 100 एमबी के बजाए 200 एमबी के डेटा मिल रहा है।

28 दिन की वैधता
वोडाफोन के मुताबिक वो अपने यूजर्स के लिए नए और ज़्यादा वेल्यू मुहैया कराने वाले पैक लगातार लॉन्च कर रही है। कंपनी के मुताबिक वोडाफोन छोटा चैंपियन रिचार्ज पैक अपनी तरह का पहला पैक है जो बेहद किफ़ायती दाम में पूरे 28 दिन की वैधता के साथ आता है। आपको बता दें कि इस रिचार्ज पैक के अलावा वोडाफोन ने अपने 349 रुपये वाले अनलिमिटेड कॉम्बो टैरिफ प्लान में बदलाव किया है।

वोडाफोन के प्लान
इससे पहले वोडाफोन ने पिछले महीने के आख़िर में प्रीपेड यूजर्स के लिए 493 रुपए, 299 रुपए वाला नया वॉयस कॉलिंग पैक लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी ने 49 रुपए और 96 रुपए वाला डेटा पैक पेश किया था, जिसकी वैधता 28 दिन है। 49 रुपए वाले पैक में 28 दिन के लिए 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है, जबकि 96 रुपए के डेटा रिचार्ज पैक में 2जीबी डेटा मिलता है, 28 दिनों के लिए।












Click it and Unblock the Notifications