जियो को टक्कर देगा Vodafone का ये नया प्लान, मिलेगा 56GB डाटा
Recommended Video

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनिया इन दिनों अपने यूजर्स को लुभाने के लिए रोज नए नए प्लान लॉन्च कर रही हैं। इस क्रम में वोडाफोन ने मंगलवार को अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया। यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान की कीमत 348 रुपये तय की गई है। आइए जानते हैं वोडाफोन के इस प्लान की खास बातें ...

मिलेगा 56GB डेटा
वोडाफोन का 348 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा की यानी कि 28 दिनों में कुल 56GB डेटा मिलेगा। रोजाना 2GB डेटा के अलावा यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन वोडाफोन के सभी यूजर्स इस प्लान का लॉभ नहीं उठा पाएंगे।

सिर्फ दिल्ली-NCR के लिए है ये प्लान
वोडाफोन का ये प्लान सिर्फ दिल्ली एनसीआर के ग्राहकों के लिए हैं। वोडाफोन ने इससे पहले 348 रुपये का यह प्लान राजस्थान के ग्राहकों के लिए लॉन्च किया था। लेकिन वोडाफोन तब यूजर्स को रोजाना सिर्फ 1GB डाटा ही ऑफर कर रहा था।

लिमिटेड पीरियड के लिए है ये ऑफर
वोडाफोन से मिली जानकारी के मुताबिक ये प्लान लिमिटेड पीरियड के लिए है। इस प्लान को यूजर्स वोडाफोन के मायवोडाफोन ऐप से रिचार्स करा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स की वोडाफोन की वेबसाइट पर जाकर भी रिचार्ज करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रिलायंस Jio के ये हैं 4 धमाकेदार प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम












Click it and Unblock the Notifications