रिलायंस Jio के ये हैं 4 धमाकेदार प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम

Recommended Video

      Jio के 4 धमाकेदार offer, कीमत 500 Rs से भी कम | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। रिलायंस जियो के मार्केट मे आने के बाद से इस समय ज्यादातर कंपनियां अपने यूजर्स को रोजाना 1GB हाईस्पीड इंटरेनट ऑफर कर रहीं है। जियो के पास इस समय 4 रिचार्ज प्लान ऐसे हैं जिसमें वो ग्राहकों को रोजाना 1GB डाटा ऑफर कर रहा है। खास बात ये है कि ये सभी प्लान 500 रुपये के नीचे हैं। ये प्लान हैं- 309 रुपये का प्लान, 399 रुपये का प्लान, 459 रुपये का प्लान और 499 रुपये का प्लान। आइए जानते हैं किस प्लान में यूजर्स को कितना मिलेगा फायदा ...

      जियो 309 रुपये का प्लान

      जियो 309 रुपये का प्लान

      रिलायंस जियो के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को रोजाना 1GB 4G डाटा मिलता है। 1GB की डेली लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64 kpbs की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 49 दिनों की है। 1GB की डेली लिमिट के साथ इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

      जियो 399 रुपये का प्लान

      जियो 399 रुपये का प्लान

      जियो इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों तक रोजाना 1GB डेली लिमिट के साथ 70GB डाटा ऑफर कर रहा है। 70GB की डेली लिमिट के बाद 64 kbps की धीमी स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री लोकल, सटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

      जियो का 459 रुपये का प्लान

      जियो का 459 रुपये का प्लान

      जियो के 459 रुपए के रिचार्ज प्लान में आपको 84 दिनों के लिए 84GB डेटा मिलता है। जिसकी वैधता 84 दिनों की होती है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल के साथ-साथ सभी नेटवर्क पर फ्री रोमिंग की सुविधा मिलती है।

      जियो का 499 रुपये का प्लान

      जियो का 499 रुपये का प्लान

      अगर आप तीन महीने में एक बार अपना मोबाइल रीचार्ज कराना चाहते हैं तो आपके लिए जियो का यह प्लान सबसे बेस्ट है। जियो के 499 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है। जियो इस प्लान में यूजर्स को 91 GB डाटा (1 GB डेली लिमिट) ऑफर्स कर रहा है। साथ ही कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग भी फ्री है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+