बिक गई Yahoo, 33 हजार करोड़ रुपए में Verizon ने खरीदा
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनियों में से एक रही याहू अब याहू नहीं रही क्योंकि उसे अमेरिका की वेरीजोन कम्यूनिकेशन ने पांच अरब डॉलर में खरीद लिया है।
लंबे वक्त से घाटे में चल रही याहू का अब लोगो 'एओएल' होगा। आपको बता दें कि चीन की फर्म अलीबाबा में याहू की जो हिस्सेदारी है, वो इस डील में शामिल नहीं है।
क्या कहा वेरीजोन ने
याहू को खरीदने के बाद वेरीजोन ने कहा कि ये डील केवल इंटरनेट बिजनेस को बढ़ाने के लिए की गई है क्योंकि हमें पता है कि ये ही वो कंपनी है जिसने दुनिया बदलकर रख दी थी। हमें खुशी है कि वेरीजोन की मदद से याहू अब वैश्विक मोबाइल मीडिया कंपनी में चेंज हो जायेगी। आपको बता दें कि याहू के प्रतिमाह एक अरब से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। 2017 के पहले क्वार्टर में डील पूरी हो जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications