Flight tickets: पेट्रोल-एलपीजी के बाद अब महंगा होगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर ने दिया ये जवाब
Flight tickets: अमेरिका इज़रायल ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि से तेल,गैस की कीमतों पर प्रभाव पड़ा है जिसके चलते अब हवाई किराया भी महंगा हो सकता है, ऐसे आसार दिख रहे हैं, इस बारे में सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने इंडिया टुडे को बताया कि 'ईरान युद्ध के बीच दुनिया भर में तेल की बढ़ती कीमतों ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के प्राइस पर भी असर डाला है जो कि 1 अप्रैल से संशोधित होंगी।'
आपको बता दें कि 7 मार्च को एलपीजी और 20 मार्च को प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े थे।नायडू ने स्पष्ट किया, 'ATF की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं। इसलिए, इसका असर 1 अप्रैल से दिख सकता है।'

उन्होंने कहा कि सरकार मौजूदा स्थिति के आकलन हेतु एयरलाइंस से लगातार संपर्क में है।नायडू ने कहा कि सिविल एविएशन, एक्सटर्नल अफेयर्स और पेट्रोलियम और नेचुरल गैस समेत कई मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं। यह एक मल्टी-डिपार्टमेंटल काम है।
Ticket prices increased: एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय
नायडू ने आगे कहा कि मौजूदा हालात में तेल और एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय है, सरकार का लक्ष्य यात्रियों पर बोझ को न्यूनतम करना है। हम देखेंगे कि एयरलाइंस के लिए क्या सबसे बेहतर किया जा सकता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इसका असर यात्रियों पर न पड़े या संचालन बाधित न हो।'
कच्चे तेल और जेट ईंधन की वैश्विक कीमतें पहले ही बढ़ चुकी
ATF एयरलाइंस की परिचालन लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है, जो टिकट कीमतों का मुख्य निर्धारक है। ईरान इजरायल युद्ध के चलते कच्चे तेल और जेट ईंधन की वैश्विक कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं। इसी कारण, भारतीय वाहकों ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू किया है।हाल ही में एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने फ्यूल सरचार्ज की घोषणा की है। इसके तहत, यात्रियों को टिकट खरीदते समय बेस किराये और ATF लागत के अतिरिक्त राशि चुकानी होती है।
ATF (एटीएफ) क्या होता है और फ्लाइट के लिए क्यों जरूरी है?
ATF (Aviation Turbine Fuel) एक खास तरह का ईंधन होता है, जिसका इस्तेमाल हवाई जहाजों (aircraft) के इंजन में किया जाता है। यह सामान्य पेट्रोल या डीजल से अलग होता है और खासतौर पर जेट इंजन के लिए बनाया जाता है। इसे आम भाषा में जेट फ्यूल (Jet Fuel) भी कहा जाता है।
फ्लाइट के लिए ATF क्यों जरूरी है?
हवाई जहाज के इंजन बहुत तेज गति और ऊंचाई पर काम करते हैं सलिए उन्हें सामान्य पेट्रोल नहीं बल्कि ATF की जरूरत होती है। जब विमान 30,000-40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ता है, तब तापमान बहुत कम होता है। ATF ऐसी स्थिति में भी सही तरीके से काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications