अमेरिकी खुफिया विभाग ने नागरिकों को किया अलर्ट, न खरीदें चीनी स्मार्टफोन

नई दिल्ली। अमेरिकी खुफिया विभाग ने अपने नागरिकों को अलर्ट किया है। अमेरिकी खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अपने नागरिकों को चीनी स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। 6 अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने कहा है कि नागरिक चीनी कंपनी Huawei और ZTE के बने स्मार्टफोन और डिवाइस इस्तेमाल न करें।

अमेरिकी खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

अमेरिकी खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया विभाग FBI, CIA, NSA, डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस ने अमेरिकी नागरिकों को आगाह किया है कि वो Huawei और ZTE के स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इन फोन्स की मदद से चीनी सरकार अमेरिकी नागरिकों की जासूसी कर हमारे देश की जानकारी हासिल कर सकती है।

सुरक्षा के लिए खतरा

सुरक्षा के लिए खतरा

सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Huawei और ZTE के प्रोडक्ट्स अमेरिकी नागरिकों की जासूसी कर रहे हैं। इन स्मार्टफोन से देश की सुरक्षा को खतरा है। FBI के कहा है कि हम इसे लेकर चिंतित है कि दूरसंचार कंपनी खूफिया तरीके से हमारी जासूसी कर सकता है।

Huawei की सफाई

Huawei की सफाई

अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर सफाई देते हुए Huawei ने कहा कि वो दुनिया भर के 170 देशों में अपनी सेवा देते हैं। इन देशों की सरकारों और उनके लोगों का हमपर भरोसा है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा के लिहाज से भी कोई खामी नहीं है। वहीं उन्होंने अमेरिकी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो हमारे व्यापार को अमेरिकी बाजार में खत्म करना चाहते हैं इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+