UPI Transactions: किस बैंक में UPI लेनदेन की कितनी लिमिट? RBI ने किए बदलाव, जानिए पूरी डिटेल
UPI Transactions limit: भारतीय रिजर्व बैंक ने 8 अगस्त 2024 से पेमेंट पर शुल्क दरों में बदलाव किया है। नए परिवर्तन के साथ अब यूपीआई सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति लेनदेन कर दी गई है। विभिन्न सार्वजनिक और निजी बैंकों की प्रति दिन भुगतान की सीमा भी अपडेट की गई है।
बैंक में यूपीआई भुगतान की लिमिट
भारतीय स्टेट बैंक
एसबीआई ने प्रतिदिन यूपीआई लेनदेन की सीमा 1,00,000 रुपए तक और कस्टमर्स को बैंक ने प्रतिदिन 10 लेनदेन फ्री तक फ्री है। इस लिमिट अधिक भुगतान करने पर चार्ज देना होगा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूपीआई के जरिए ट्रांसफर की जा सकने वाली प्रति लेनदेन अधिकतम राशि 1 लाख रुपये है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने दैनिक यूपीआई लेनदेन की सीमा 1,00,000 रुपये निर्धारित की गई है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
प्रति लेनदेन अधिकतम लेनदेन सीमा 1,00,000 रुपये है। इससे अलावा इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी प्रतिदिन लेनदेन की लिमिट यही यानी 1 लाख ही रखी है।
केनरा बैंक
पी2पी प्रकार के लिए, अधिकतम सीमा 24 घंटे के भीतर 1,00,000 रुपये और 20 लेनदेन तक तय की गई है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
ग्राहत प्रतिदिन कुल 1,00,000 रुपये भेज सकते हैं। उपयोगकर्ता प्रति दिन अधिकतम 20 लेनदेन तक सीमित हैं।
पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक
यूपीआई के माध्यम से प्रति उपयोगकर्ता प्रति दिन अधिकतम 1,00,000 रुपये ट्रांसफर की जा सकती है।
निजी क्षेत्र के बैंक
एक्सिस बैंक
24 घंटे के भीतर यूपीआई के माध्यम से डेबिट फंड ट्रांसफर/पी2पी के लिए कुल लेनदेन सीमा 1,00,000 रुपये है।
एचडीएफसी बैंक
बैंक ने पी2पी यूपीआई लेनदेन के लिए अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये या 24 घंटे में प्रति बैंक खाते 20 लेनदेन निर्धारित की है।
इसी तरह इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, करूर वैश्य बैंक करूर वैश्य बैंक, बंधन बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, सिटी यूनियन बैंक और आईडीबीआई बैंक ने भी प्रति लेनदेन सीमा 100,000 रुपये निर्धारित की है।












Click it and Unblock the Notifications