UPI Payment Charges: यूपीआई पेमेंट्स पर चार्ज लगेगा या नहीं? विवाद के बीच सरकार ने कर दिया क्लियर
UPI Payment Charges: साल 2016 में शुरू हुआ UPI आज देश में डिजिटल पेमेंट का सबसे आसान और तेज माध्यम बन चुका है। मोबाइल से चंद सेकंड में पैसे भेजने की सुविधा ने कैश पर निर्भरता काफी कम कर दी है। लेकिन करीब एक दशक बाद UPI पर चार्ज लगाए जाने की चर्चा ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी थी।
सवाल था कि अगर UPI पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू हुआ तो इसका बोझ किस पर पड़ेगा। अब सरकार ने इस पूरे विवाद पर स्थिति साफ कर दी है। सरकार के मुताबिक आम यूजर से UPI पेमेंट के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

अपनों को पैसे भेजने पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
सरकार ने साफ किया है कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति यानी P2P के जरिए होने वाले UPI ट्रांजेक्शन पूरी तरह फ्री रहेंगे। इसका मतलब है कि अगर आप UPI के जरिए परिवार, दोस्तों या किसी अन्य व्यक्ति को पैसे भेजते हैं तो इसके लिए आपको कोई ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं देना होगा। रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट पर भी आम नागरिकों से शुल्क लेने की कोई योजना नहीं है। यानी UPI इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों को फिलहाल राहत मिली है।
ये भी पढे़ं: क्या अब UPI इस्तेमाल करने पर कटेंगे पैसे? लोकसभा में बिल पास होने से क्या होने वाला है बदलाव?
दुकानदारों पर भी नहीं लगेगा हर पेमेंट पर चार्ज
UPI को लेकर सबसे बड़ी चिंता दुकानदारों और कारोबारियों के बीच थी कि MDR लागू होने के बाद हर डिजिटल पेमेंट पर अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ज्यादातर मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन फ्री रहेंगे। अगर भविष्य में MDR लागू किया जाता है तो यह सिर्फ कुछ चुनिंदा और बड़े मर्चेंट ट्रांजेक्शन तक सीमित हो सकता है। यानी सभी दुकानदारों और सभी UPI पेमेंट पर एक साथ चार्ज लगाने की कोई योजना नहीं है।
MDR कितना होगा, अभी तय नहीं
सरकार के मुताबिक UPI पर MDR लागू करने को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इसके लिए एक निश्चित थ्रेशॉल्ड तय किया जाएगा और संभावित शुल्क भी मामूली रखा जाएगा। सरकार ने संकेत दिया है कि यह शुल्क डेबिट और क्रेडिट कार्ड के MDR से काफी कम होगा। हालांकि MDR कितना होगा और किन ट्रांजेक्शन पर लागू होगा, इसका अंतिम फैसला संसद से संबंधित कानून में बदलाव के बाद किया जाएगा।
ये भी पढे़ं: UPI Transactions: जुलाई में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 29.88 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन
UPI को टिकाऊ बनाने के लिए क्यों जरूरी है बदलाव?
UPI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ साइबर सिक्योरिटी, फ्रॉड रोकने और तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए निवेश की जरूरत भी बढ़ रही है। जुलाई 2026 में UPI पर करीब 2,366 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 29.9 लाख करोड़ रुपये रही। सरकार का मानना है कि UPI को लंबे समय तक मजबूत और टिकाऊ बनाए रखने के लिए सिर्फ सरकारी सब्सिडी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसी वजह से भविष्य के रेवेन्यू मॉडल पर चर्चा हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
