ये बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर दे रहे हैं ताबड़तोड़ ब्याज, निवेश करने का है अच्छा मौका
Fixed Deposit: बैंक ने नई दरें इसी साल की 14 जून से लागू करने का ऐलान किया है। आम जनता 1001 दिनों की अवधि के जमा पर 9 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट पा सकते हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन 9.50 फीसदी तक कमा सकते हैं।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने 2 करोड़ रुपए से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपने इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किया है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें इसी साल की 14 जून से लागू होंगी। 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योर (परिपक्व) अवधि वाले डिपॉजिट पर बैंक 4.50 फीसदी से 9 फीसदी तक की ब्याज दर प्रदान करेगा।
वहीं, आम जनता 1001 दिनों की अवधि के जमा पर 9 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट प्राप्त कर सकती है। जबकि सीनियर सिटीजन 9.50 फीसदी तक कमा सकते हैं। आइए जानते हैं यूनिटी एसएफबी एफडी रेट...

लेटेस्ट यूनिटी एसएफबी एफडी रेट
- बैंक 7 से 14 दिनों में मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 4.50 फीसदी ब्याज दर
- अगले 15 से 45 दिनों में मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 4.75 फीसदी ब्याज दर
- 46 से 60 दिनों मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 5.25 फीसदी ब्याज दर
- 61 से 90 दिनों मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 5.50 फीसदी ब्याज दर
- 91 से 6 महीने के बीच मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 5.75 फीसदी ब्याज दर
- 6 महीने और 201 दिनों के बीच मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 8.75 फीसदी ब्याज दर
- 202-364 दिनों में मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 6.75 फीसदी ब्याज दर
- 1 साल से 500 दिनों में मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 7.35 फीसदी ब्याज दर
- 1002 दिनों से 3 साल में मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 7.65 फीसदी ब्याज दर
- 3 साल से 5 साल तक मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 8.25 फीसदी ब्याज दर
- 5 साल से 10 साल में मेच्योर होने वाली जमा राशि पर 7.00 फीसदी ब्याज दर
- 501 दिनों की अवधि के जमा पर 8.75 फीसदी की वार्षिक दर से ब्याज दर
- 502 दिनों से 18 महीने की अवधि के जमा राशि पर 7.35 फीसदी ब्याज दर
- 18 महीने से 1000 दिनों में मेच्योर होने वाली अवधि के जमा राशि पर 7.40 फीसदी ब्याज दर
- 1001 दिनों में ऐसा करने पर 9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा
- बैंक 1002 दिनों से 3 साल में मेच्योर होने वाली अवधि के जमा राशि पर 7.65फीसदी ब्याज दर
- 3 साल से 5 साल तक मेच्योर होने वाली अवधि के जमा राशि पर 8.25 फीसदी ब्याज दर
- 5 साल से 10 साल में मेच्योर होने वाली अवधि के जमा राशि पर 7.00 फीसदी ब्याज दर
सीनियर सिटीजन की एफडी दरें
बैंक सीनियर सिटिजन कस्टमर्स को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। ब्याज दर 7 दिनों से 10 सालों के बीच की अवधि के लिए 4.5 फीसदी से 9.50 फीसदी तक होती है।
समय से पहले निकालने पर?
फिक्स्ड और रेकरिंग डिपॉजिट की अवधि पूरी होने से पहले निकासी या प्रीमेच्योर विड्रॉल के मामले में 1.00 फीसदी का जुर्माना लगाया जाएगा। जो उस अवधि के लिए लागू होगा, जिस अवधि के लिए जमा राशि बैंक के पास है।












Click it and Unblock the Notifications