UK salad crops: स्पेन और मोरक्को में ठंड के कारण कम पैदावार, ब्रिटेन के स्टोर से गायब हुई सलाद
ब्रिटेन में सलाद की खपत अधिक है। हालांकि, इस बार जमा देने वाली सर्दी के कारण फसल अच्छी नहीं हो सकी। रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन और मोरक्को जैसे देशों में कम उत्पादन के कारण ब्रिटेन के स्टोर में सलाद की कमी हो गई है।

UK Salad Crops पर मौसम की मार के कारण सलाद की कमी से जूझ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में सलाद की कमी के कारण जनता की हालत पतली होने की खबर है। दरअसल, फूड कल्चर में सलाद की अधिक खपत वाले इस देश के स्टोर में जब सलाद वाली फल-सब्जियों की क्राइसिस हुई तो इसकी पड़ताल की गई। पता लगा कि बड़े पैमाने पर सलाद वाली सब्जियों की खेती करने वाले देश स्पेन और मोरक्को में कड़ाके की ठंड के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है। (सभी तस्वीरें सांकेतिक- साभार-ANI)

ठंडे मौसम में प्रभावित हुई फसल
ठंड के मौसम के बाद ब्रिटेन में सलाद वाली फसलों और खट्टे फलों की कमी हो गई है। गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन और मोरक्को जैसे उत्पादक देशों में ठंडे मौसम के कारण कम सलाद वाली फसलों का उत्पादन हुआ है। नतीजतन सुपरमार्केट्स में खीरे, सलाद, मिर्च और टमाटर के साथ-साथ ब्रोकोली और साइट्रस फलों सहित सलाद फसलों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

अफ्रीका में टमाटर की फसल बर्बाद
ब्रिटिश रिटेल कंसोर्टियम में खाद्य और स्थिरता के निदेशक एंड्रयू ओपी यूके सुपरमार्केट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बताया कि यूरोप के दक्षिण और उत्तरी अफ्रीका में खराब मौसम के कारण टमाटर सहित कुछ फलों और सब्जियों की फसलें बर्बाद हुई हैं। उन्होंने कहा, सुपरमार्केट की सप्लाई चेन मुद्दों का प्रबंधन में माहिर हैं। ऐसे में तमाम लोग यह सुनिश्चित करने के लिए किसानों के साथ काम कर रहे हैं कि ग्राहक ताजा उपज की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंच बनाने में सक्षम बनें।"

अभी राहत मिलने के आसार नहीं
खबर है कि परेशानियां कई हफ्तों तक जनता के पसीने छुड़ाने वाली है। जब तक यूके में उत्पादन शुरू नहीं होता, हालात सामान्य होने के आसार नहीं। हालांकि, जेनी ने कहा कि यूके में ग्लासहाउस वाले लोग, आमतौर पर साल में फरवरी तक रोपाई कर सकते हैं, लेकिन इन लोगों को भी कीमतों में उछाल के कारण "उत्पादन की भयावह लागत" का सामना करना पड़ रहा है। श्रम, उर्वरक और ऊर्जा लागत में तेजी के कारण इनकी उत्पादन योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

भूमध्यसागर में बेमौसम तूफान, नीदरलैंड में महंगी बिजली
सलाद खाने के शौकीन और सुपरमार्केट में सलाद वाले आइटम बेचने से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर कम स्टॉक, विशेष रूप से खीरे, मिर्च और टमाटर के बारे में शिकायत कर रहे हैं, क्योंकि आयातकों ने कहा कि गर्म ग्लासहाउस में लगाए गए फसलों की मात्रा में कमी के साथ-साथ भूमध्यसागर में बेमौसम तूफान के मिश्रण से आपूर्ति प्रभावित हुई है। नीदरलैंड में ऊर्जा बिलों में वृद्धि हुई है।

सलाद के कारण कैसी परेशानी हो रही है
ब्रिटेन के स्टोर में सलाद की कमी पर गार्डियन की रिपोर्ट में कहा गया, दो बड़े आयातकों ने अपने मुख्य सुपरमार्केट ग्राहकों के ऑर्डर परे करने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। अनुबंध पूरा करने के लिए ऑर्डर का प्रबंधन कर रहे इन लोगों को उस समय और परेशानी हुई जब जनवरी में सर्द मौसम शुरू होने के बाद से उन्हें फसलों की गुणवत्ता से जुड़े विनिर्देशों को कम करने, आपूर्ति के वैकल्पिक स्रोत खोजने या सीमित विकल्पों की पेशकश करने पर मजबूर होना पड़ा।

खीरा और मिर्च जैसी फसलों की कमी
सलाद वाली फसलों के उद्योग से जुड़े अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि कुछ फसलों पर उपज की उपलब्धता 30% से 40% तक कम हो गई है। थोक कीमतों में भी तेजी आई है, जिससे दुकानों में महंगाई बढ़ गई है। गार्डियन के अनुसार खानपान आपूर्तिकर्ता रेनॉल्ड्स की नवीनतम फसल रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन में मिर्च की फसल 70% और देश के अल्मेरिया क्षेत्र में खीरे की फसल 50% तक कम हो गई थी।

मुद्रास्फीति नहीं नेचर से जूझ रहे सप्लायर!
रेनॉल्ड्स की रिपोर्ट में कहा गया, टमाटर के लिए बाजार की कीमतें सामान्य स्तर से दो से तीन गुना अधिक हैं, नेशनवाइड प्रोड्यूस के बॉस टिम ओ'माली ने फ्रेश प्रोड्यूस जर्नल को बताया कि "अब हमारे पास एक उद्योग के रूप में सबसे बड़ा मुद्दा मुद्रास्फीति नहीं है। प्रकृति बड़ा मुद्दा है। कम उत्पादन के कारण महंगाई है और स्टोर से सलाद वाली फसलें गायब हो रही हैं।

फसल का पैटर्न कैसा है, कैसे प्रभावित हो रहे लोग
वर्ष के इस समय यूनाइटेड किंगडम में बेची जाने वाली कई सलाद और सब्जियों की फसलों का लगभग 80% उत्पादन स्पेन के मर्सिया में होता है। यूके का उत्पादन आमतौर पर मार्च के अंत या अप्रैल तक शुरू नहीं होता है। इटली, मोरक्को और उत्तरी अफ्रीका में कहीं और अक्सर एक विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है, लेकिन इन क्षेत्रों में हाल के सप्ताहों में ठंड का मौसम भी रहा है। मोरक्को से शिपमेंट हाल ही में तूफान से प्रभावित हुए हैं। रेनॉल्ड्स के एंडी वियर ने कहा, "हर कोई एक या दूसरे तरीके से प्रभावित होने जा रहा है।"

किन मुद्दों के कारण गहराया संकट
यूके के फ्रेश प्रोड्यूस कंसोर्टियम ट्रेड बॉडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निगेल जेनी ने कहा कि आपूर्ति की समस्याएं श्रम की कमी और उच्च ऊर्जा लागत के साथ-साथ मौसम सहित "बहुत सारे मुद्दों" के कारण गंभीर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कैफे, अस्पताल, केयर होम और स्वतंत्र व्यापारी कमी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि उन्हें थोक विक्रेताओं द्वारा आपूर्ति की जाती है। उत्पादन में अल्पकालिक बदलाव के कारण बड़े सुपरमार्केट की तुलना में छोटी इकाईयां अधिक कमजोर हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications