आम्रपाली बिल्डर को झटका, दामाद ऋतिक सिन्हा गिरफ्तार, हेड ऑफिस भी सील

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बड़े बिल्डर ग्रुप आम्रपाली पर सख्त कार्रवाई की गई है। रियल स्टेट कंपनी को बड़ा झटका लगा है। कंपनी के नोएडा स्थित हेड ऑफिस को सील कर दिया गया है। वहीं आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अनिल सिन्हा के दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 Two officials of Amrapali group arrested over fraud charges

4 करोड़ रुपये के लेबर सेस नहीं चुकाने पर आम्रपाली पर ये कार्रवाई की गई। एसडीएम से कार्रवाई करते हुए कंपनी के सीईओ ऋतिक सिन्हा और दूसरे अधिकारी निशांत मुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धांधली करने वाली रियल स्टेट कंपनियों को चेताया था।

दरअसल आम्रपाली पर करीब एक साल से 4 करोड़ रुपये के लेबर सेस की देनदारी बाकी थी। थी। तमाम नोटिसों के बावजूद इसे चुकता नहीं किए जाने पर एसडीएम दादरी की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। दोनों अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीददारों को समय से फ्लैट नहीं देने पर आम्रपाली के सीएमडी अनिल शर्मा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+