Twitter to X: आखिर क्यों एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदला, खुद बताई वजह

ट्विटर में पिछले कुछ समय से लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब एलन मस्क ने ट्विटर के लोकप्रिय लोगो और आइकन को बदल दिया है। ट्विटर की पहचान माने जाने वाली ब्लू बर्ड को अब हटा दिया गया है। इसकी जगह अंग्रेजी के अल्फाबेट "X" ने ले ली है।

ट्विटर में इस बदलाव को क्यों किया गया है इसको लेकर एलन मस्क ने सफाई दी है। मस्क ने कहा कि यह साधारण तौर पर कंपनी के नाम को बदलने जैसा नहीं है बल्कि पहले जैसा ही है। मस्क ने कहा कि ट्विटर का नाम तब तर्कसंगत था जब यह सिर्फ 140 शब्दों तक सीमित था, जैसे चिड़िया चहचहाती है।

twitter

अहम बात है कि ट्विटर का ब्लू बर्ड का लोगो 23 साल पुराना था, जिसे आखिरकार बदल दिया गया है। इसके साथ ही ट्विटर के वेब लिंक को बदलकर http://X.com कर दिया गया है। अब ट्विटर प्लेटफॉर्म में किए गए बदलाव कंपनी के हेड ऑफिस में भी देखने को मिल रहे हैं।

एलन मस्क X को ऐसे प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार करना चाहते हैं जहां पेमेंट, बैंकिंग, ई कॉमर्स जैसी तमाम सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि एलन मस्क ने 1999 में एक कंपनी बनाई थी। उन्होंने X.com नाम की बैंकिंग कंपनी बनाई थी, बाद में इसे दूसरी कंपनी में मर्ज कर दिया गया था। बाद में मस्क ने पेपाल से X.com को फिर से खरीदा था।

मस्क ने कहा कि ट्विटर काफी समय से नुकसान उठा रहा है। अहम बात यह है कि ट्विटर को काफी बड़ी राशि देकर मस्क ने खऱीदा है, लिहाजा वह इससे कमाई करना चाहते हैं। इसी कड़ी में पहले उन्होंने ब्लू टिक को सब्सक्रिप्शन मोड पर किया, इसके बैज कोड में बदलाव किया। ब्लू, ग्रे, के साथ ऑरेंज बैज की शुरुआत की और अब इसे नए प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+