...जब 5 साल पहले बात-बात में एलन मस्क से पूछा था Twitter का दाम, आज 3.4 लाख करोड़ रुपए में खरीदा
नई दिल्ली। नीली चिड़िया अब बिक गई है। साल 2006 में जैक डोरसी, नोआ ग्लास, इवाना विलियम्स और बिज स्टोन ने मिलकर इसे तैयार किया था। चंद सालों में ही ये माइक्रो ब्लॉगिंग साइट खूब लोकप्रिय हो गया। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2012 में में इसके यूजर्स की संख्या 100 मिलियन को पार कर गई और रोजाना 340 मिलियन ट्वीट किए जाने लगे। वर्तमान में ट्विटर पर हर मिनट करीब 330000 ट्विट पोस्ट होते हैं। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला किंग एलन मस्क( Elon Musk) ने इसे खरीदने का फैसला किया और लंबी बातचीत के बाद इसे 44 बिलिय़न डॉलर में खरीद लिया। एलन मस्क से ट्विटर को खरीदने के लिए भरपूर संपत्ति लुटाई है। भले ही ये डील आज हुई हो, लेकिन ट्विटर के प्रति एलन मस्क का प्यार पिछले कई सालों से था। पांच साल पहले ही एलन मस्क ने ट्विटर की कीमत पूछी थी।
Recommended Video

2017 में ही बना लिया था मन
एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से एलन मस्क ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया और अब 44 बिलियन में खरीद लिया। भले ही ये डील आज हुई हो, लेकिन एलन मस्क ने 5 साल पहले ही इसे खरीदने का मन बना लिया था। साल 2017 में एलन ने ट्वीट कर ट्विटर की कीमत पूछी थी। 21 दिसंबर 2017 को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक ट्वीट कर लिखा I love Twitter. एलन मस्क के इस ट्वीट के बाद अमेरिकी पत्रकार डेव स्मिथ ने उन्हें रिप्लाई किया कि फिर आप Twitter को क्यों नहीं खरीद लेते, जिसके बाद एलन मस्क ने फिर से रिप्लाई करते हुए लिखा- 'इसकी कीमत कितनी है?'

3.4 लाख करोड़ रुपए में खरीदा
एलन मस्क ने भले ही उस वक्त बातों-बातों में ट्विटर की कीमत पूछ ली हो, लेकिन ट्विटर के प्रति उनका लगाव साफ-साफ झलक रहा था। ऐसे में ठीक 52 महीनों के बाद अब ट्विटर एलन मस्क का हो गया है। उन्होंने 3.4 लाख करोड़ रुपए में की भारी भरकम कीमत चुकाकर इसे खरीद लिया है। अब उनका ये ट्वीट वायरल हो रहा है।

लोगों से पूछा था सवाल
एलन मस्क ने हाल ही में ट्वीट कर यूजर्स से सवाल पूछा था कि क्या उन्हें अपना एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करना चाहिए। इसके जवाब में लोगों ने उन्हें ट्वीटर को खरीद लेने की सलाह दी थी। एलन मस्क ने कहा कि वो ट्विटर को फ्री स्पीच के लिए और बेहतर बनाएंगे। एलन मस्क द्वारा Twitter खरीदे जाने के बाद अब ट्विटर में कई बदलाव होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications